मौसम विभाग ने जोधपुर में शनिवार को मौसम साफ बना रहने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक 19 से 24 सितंबर तक मौसम साफ रहने की संभावना है। इस दौरान बादल छाए रहेंगे। वहीं, शुक्रवार को सुबह से बादल छाए रहे। शाम को शहर के कई इलाकों में बूंदाबांदी का दौर शुरू हुआ। इसके बाद कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.4 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो सामान्य के बराबर रहा। मौसम विभाग ने आगामी कुछ दिन बारिश की संभावना नहीं जताई है। अब तक की 32 फीसदी कम बारिश मौसम विभाग के अनुसार 18 सितंबर तक जोधपुर में एक जून से सामान्य से 32 प्रतिशत कम बारिश हुई है। सामान्य बारिश 284.2 एमएम होनी चाहिए थी,जबकि इस बार केवल 193.4 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। जो कि मानसून सीजन क सामान्य से 32 फीसदी कम है। 24 सितंबर तक मौसम साफ रहने की संभावना मौसम विभाग के अनुसार आगामी कुछ दिन शहर में बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि इस दौरान बादल छाए रहेंगे। 19 सितंबर से 24 सितंबर तक मौसम साफ बना रहने का अनुमान जताया गया है। तापमान में भी बदलाव हो सकती है।