जोधपुर में शनिवार को मौसम विभाग ने बूंदाबांदी की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार से 17 सितंबर तक बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान बादल छाए रहेंगे। शहर में अगस्त माह के शुरुआती कुछ दिनों के बाद से बारिश नहीं हुई है। तापमान में भी पिछले कुछ दिनों से बढ़ोतरी हुई है। वहीं, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 4.4 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। मानसून सीजन की 32 फीसदी कम बारिश मौसम विभाग के अनुसार 9 सितंबर तक जोधपुर में एक जून से सामान्य से 32 प्रतिशत कम बारिश हुई है। सामान्य बारिश 277.1 एमएम होनी चाहिए थी,जबकि इस बार केवल 189.2 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। जो कि मानसून सीजन क सामान्य से 32 फीसदी कम है। 17 सितंबर तक बूंदाबांदी की संभावना मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को जोधपुर शहर में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। हालांकि इस दौरान बादल छाए रहेंगे। 17 सितंबर तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। इस दौरान हल्की बारिश हो सकती है। तापमान में भी बदलाव हो सकती है।