मौसम विभाग ने जोधपुर में सोमवार को मौसम साफ बना रहने और हल्के बादल छाए रहने की संभावना जताई है। हालांकि बारिश की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार 13 सितंबर तक बारिश का अलर्ट नहीं है। शहर में अगस्त महीने के शुरुआती कुछ दिनों के बाद से बारिश नहीं हुई है। करीब महीनेभर से शहर सूखा है। तापमान में भी पिछले कुछ दिनों से बढ़ोतरी हुई है। सोमवार को अधिकतम पारा 0.6 डिग्री गिरकर 36.4 डिग्री रहा। यह औसत 35.2 से 1.2 डिग्री अधिक है। न्यूनतम पारे भी 0.1 डिग्री की गिरावट रही। यह 27.3 डिग्री दर्ज हुआ। सामान्य 24.7 के मुकाबले 2.6 डिग्री ज्यादा रहा। मानसून सीजन की 77 फीसदी कम बारिश मौसम विभाग के अनुसार 7 सितंबर तक जोधपुर में एक जून से सामान्य से 77.2 प्रतिशत कम बारिश हुई है। सामान्य बारिश 266.9 एमएम होनी चाहिए थी,जबकि इस बार केवल 189.2 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। जो कि मानसून सीजन क सामान्य से 77.7 फीसदी कम है। 13 सितंबर तक बारिश का अलर्ट नहीं मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों के लिए जोधपुर शहर में किसी भी तरह का कोई बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। हालांकि इस दौरान बादल छाए रहेंगे। 13 सितंबर तक मौसम सामान्य रहेगा। इस दौरान तापमान में भी करीब 1 से 2 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है।