जोधपुर में शुक्रवार को सुबह से बादल छाए रहे। देर शाम शहर के कई इलाकों में बूंदाबांदी का दौर शुरू हुआ। इसके बाद शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड, शास्त्री नगर, बासनी, भगत की कोठी आदि इलाकों में रुक-रुक कर हल्की बारिश होती रही। मौसम विभाग ने शुक्रवार को बारिश की संभावना जताई थी। इसके बाद 19 से 23 सितंबर तक मौसम साफ रहने की संभावना है। इस दौरान बादल छाए रहेंगे। वहीं, गुरुवार को सुबह से ही बादल छाए रहे। शाम के शहर के कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई। इससे मौसम खुशनुमा बना रहा। अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.5 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी हल्की बारिश की संभावना जताई है। अब तक की 33 फीसदी कम बारिश मौसम विभाग के अनुसार 16 सितंबर तक जोधपुर में एक जून से सामान्य से 33 प्रतिशत कम बारिश हुई है। सामान्य बारिश 283.9 एमएम होनी चाहिए थी,जबकि इस बार केवल 190.6 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। जो कि मानसून सीजन क सामान्य से 33 फीसदी कम है। 19 सितंबर से मौसम साफ रहने की संभावना मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को जोधपुर शहर में बारिश हो सकती है। हालांकि इस दौरान बादल छाए रहेंगे। इसके बाद 19 सितंबर से 23 सितंबर तक मौसम साफ बना रहने का अनुमान जताया गया है। तापमान में भी बदलाव हो सकती है।