मौसम विभाग ने जोधपुर में मंगलवार को मौसम साफ बना रहने की संभावना जताई है। शहर में सितंबर माह के अंतिम दिनों में भी गर्मी का असर बना हुआ है। शहर का अधिकतम तापमान पिछले कुछ दिनों से 35 डिग्री के आस-पास चल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक 4 अक्टूबर तक मौसम साफ रहने का अनुमान है। सोमवार को अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.6 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 2.9 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों में बारिश की संभावना नहीं जताई है। अब तक 33 फीसदी कम बारिश मौसम विभाग के अनुसार 28 सितंबर तक जोधपुर में एक जून से सामान्य से 33 प्रतिशत कम बारिश हुई है। सामान्य बारिश 290.9 एमएम होनी चाहिए थी,जबकि इस बार केवल 195.5 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। जो कि मानसून सीजन क सामान्य से 32 फीसदी कम है। 4 अक्टूबर तक मौसम साफ रहने का अनुमान मौसम विभाग के अनुसार आगामी कुछ दिन शहर में बारिश की संभावना नहीं है। 4 अक्टूबर तक मौसम साफ बना रहने का अनुमान जताया गया है। हालांकि इस दौरान बादल छाए रह सकते हैं। तापमान में भी बदलाव हो सकता है।