अक्टूबर में भी जोधपुर में गर्मी का असर बना हुआ है। जिले का अधिकतम तापमान 36 डिग्री के आसपास रिकॉर्ड किया जा रहा है, हालांकि न्यूनतम तापमान में गिरावट आने लगी है। और रात में ठंड का अहसास होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार 7 दिन बाद न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। इधर, दिन में लोग अब भी गर्मी से परेशान हैं। वहीं, जिले में इस बार मानसून भी कम बरसा है। मानसून की सामान्य बारिश से 33 फीसदी कम बारिश हुई है। तापमान में उतार-चढ़ाव रहेगा शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37.4 और न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री रहा। हालांकि न्यूनतम तापमान में कमी आ सकता है लेकिन 15 अक्टूबर तक अधिकतम तापमान 36 से 37 डिग्री तक स्थिर बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार- न्यूनतम तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। इसमें भी गिरावट देखने को मिल सकता है। न्यूनतम तापमान भी 22 डिग्री तक आ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार 15 अक्टूबर तक न्यूनतम तापमान 22 से 25 डिग्री के बीच दर्ज होने की संभावना है। कायलाना-तख्तसागर में इस बार पानी कम शहर में पेयजल सप्लाई के मुख्य स्त्रोत कायलाना-तख्तसागर झील में 160 एमसीएफटी (मिलियन क्यूबिक फीट) पानी है। पिछले साल सितंबर में यह 200 एमसीएफटी था, जो कि पिछले साल की तुलना में 20 फीसदी कम है। फुल स्टोरेज क्षमता 340 एमसीएफटी है। यदि हाइट के हिसाब से देखा जाए तो कायलाना की 58 फीट की स्टोरेज क्षमता है जिसमें 47.50 फीट पानी तक पानी है। वहीं तख्तसागर की स्टोरेज क्षमता 64 फीट की है और अभी 37.50 फीट तक पानी भरा है।