भास्कर न्यूज| जूनिया 70वीं राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता बूंदी में हुई। अजमेर जिले की टीम ने फाइनल में भीलवाड़ा को 4-3 से हराया। टीम ने पहला स्थान हासिल किया। विजेता टीम में जूनिया के जीवनराम खटीक, दिनेश प्रजापत, विशाल पांचाल, शिवम नावरिया शामिल रहे। 19 वर्ष छात्रा वर्ग की राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता सिवाना-बालोतरा में हुई। जूनिया की तनवी धाकड़ ने बेहतरीन खेल दिखाया। 14 वर्ष छात्र वर्ग की राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में अजमेर जिले की टीम चौथे स्थान पर रही। टीम में जूनिया के रवि खटीक, लक्की गुर्जर, अर्श गौरी शामिल रहे। गोलकीपर अजय रेगर रहे। गांव लौटने पर ग्रामीणों ने खिलाड़ियों का स्वागत कर शुभकामनाएं दीं।