सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस आदर्श कुमार गोयल ने रविवार को कहा कि रेप जैसे गंभीर अपराधों के लिए कठोर सजा निश्चित रूप से जरूरी है, लेकिन किसी व्यक्ति के खिलाफ झूठा मामला दर्ज होने पर उसकी जिंदगी बर्बाद होने से बचाने के लिए भी प्रभावी कानूनी सुरक्षा होनी चाहिए। एक बार आपराधिक मामला दर्ज होने के बाद व्यक्ति की सामाजिक प्रतिष्ठा, परिवार, व्यवसाय और भविष्य सब कुछ प्रभावित हो सकता है। भले ही वह पांच या दस साल बाद अदालत से बरी हो जाए, लेकिन तब तक उसके जीवन को गंभीर नुकसान पहुंच चुका होता है। यह बात जस्टिस गोयल ने रविवार को नई दिल्ली के ओपी जिंदल ऑडिटोरियम में आयोजित एकम न्याय कॉन्फ्रेंस 2026 के दूसरे संस्करण में कही। कानून और न्याय को साथ-साथ चलना चाहिए: जस्टिस गोयल जस्टिस गोयल ने कहा कि झूठे आरोपों के कारण किसी व्यक्ति को गिरफ्तारी, जेल, सामाजिक अपमान, आर्थिक नुकसान और पारिवारिक विघटन जैसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के राजेश शर्मा बनाम उत्तर प्रदेश राज्य मामले का उल्लेख करते हुए वैवाहिक विवादों में अनावश्यक गिरफ्तारी रोकने तथा निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए किए गए न्यायिक प्रयासों पर चर्चा की। जस्टिस गोयल ने कहा कि जहां कानून बनाने की जिम्मेदारी संसद और विधानसभाओं की है, वहीं न्यायपालिका का दायित्व कानून की उचित व्याख्या और निष्पक्ष क्रियान्वयन सुनिश्चित करना है। उन्होंने सुझाव दिया कि उपयुक्त मामलों में तत्काल गिरफ्तारी के बजाय दोनों पक्षों की बात सुनने, तथ्यों की प्रारंभिक जांच और निष्पक्ष प्रक्रिया अपनाने जैसे सुरक्षा उपायों पर विचार किया जाना चाहिए। एकम न्याय महिलाओं के खिलाफ नहीं, हर व्यक्ति के लिए निष्पक्ष न्याय का मंच जस्टिस गोयल ने स्पष्ट किया कि कानूनों के दुरुपयोग पर चर्चा करना महिलाओं के अधिकारों का विरोध करना नहीं है। उन्होंने कहा कि वास्तविक पीड़ितों को न्याय मिलना चाहिए, लेकिन साथ ही निर्दोष लोगों को झूठे आरोपों और अन्याय से बचाना भी न्याय व्यवस्था की जिम्मेदारी है। जस्टिस गोयल ने एकम न्याय फाउंडेशन को न्याय से जुड़े विषयों पर व्यापक सामाजिक संवाद विकसित करने तथा समाज के अधिक से अधिक लोगों तक कानूनी जागरूकता पहुंचाने के लिए प्रोत्साहित किया। झूठे मुकदमों का डर विवाह की संस्था को भी कर रहा प्रभावित जस्टिस गोयल ने भारत की सांस्कृतिक विरासत, विवाह संस्था और पारिवारिक मूल्यों के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने वैवाहिक मुकदमों और झूठे मामलों की आशंका से विवाह को लेकर बढ़ते डर पर चिंता जताई। उन्होंने बच्चों के विकास में माता-पिता की भूमिका और पारिवारिक विवादों में पैरेंटल एलियनेशन के मुद्दे पर ध्यान देने की जरूरत बताई। साथ ही, AI और रोबोट के दौर में मानवीय संवेदनाओं, आध्यात्मिकता और नैतिक मूल्यों को बनाए रखने को न्यायपूर्ण समाज के लिए जरूरी बताया। जस्टिस पूनम बोलीं- दूसरों का दर्द समझना जरूरी दिल्ली हाईकोर्ट की पूर्व जस्टिस पूनम ए. बंबा ने कहा कि वैवाहिक विवादों में वकीलों को मुकदमे लड़ने के साथ-साथ संवाद और आपसी सहमति से विवाद सुलझाने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने विवाह से पहले भावी दंपतियों के बीच रुचियों, अपेक्षाओं और जिम्मेदारियों पर खुलकर बातचीत करने तथा प्री-लिटिगेशन काउंसलिंग पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इससे कई विवादों को कानूनी लड़ाई बनने से रोका जा सकता है। साथ ही, वैवाहिक विवादों में बच्चों के हितों और भावनात्मक जरूरतों का ध्यान रखना जरूरी है। आरोप की खबर पहले पन्ने पर, बरी होने की खबर कहीं नहीं: एडवोकेट विकास नागवान सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट विकास नागवान ने कहा कि झूठे मुकदमे किसी व्यक्ति की जिंदगी और सामाजिक प्रतिष्ठा को गंभीर नुकसान पहुंचा सकते हैं। उन्होंने मीडिया की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि आरोप लगने पर खबरें प्रमुखता से छपती हैं, लेकिन बरी होने पर वैसी कवरेज नहीं मिलती। उन्होंने जिम्मेदार पत्रकारिता, निर्दोष होने की कानूनी धारणा और आरोपितों की गरिमा की रक्षा पर जोर दिया। दैनिक भास्कर के मनीष को खोजी पत्रकारिता के लिए विशेष सम्मान सम्मेलन का एक महत्वपूर्ण आकर्षण दैनिक भास्कर के मनीष को कानूनों के कथित दुरुपयोग से जुड़े मामलों पर खोजी पत्रकारिता के लिए प्रदान किया गया विशेष सम्मान रहा। इस सम्मान के माध्यम से ऐसे संवेदनशील मुद्दों को सार्वजनिक चर्चा में लाने में स्वतंत्र और जिम्मेदार पत्रकारिता की भूमिका को रेखांकित किया गया। आयोजकों ने माना कि तथ्यपरक खोजी पत्रकारिता समाज में जागरूकता बढ़ाने, संस्थागत जवाबदेही सुनिश्चित करने तथा उन पीड़ितों की आवाज सामने लाने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकती है, जिनकी समस्याओं पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया जाता। पुरुषों के मुद्दों पर भी राष्ट्रीय स्तर पर संवाद जरूरी: दीपिका नारायण भारद्वाज एकम न्याय फाउंडेशन की संस्थापक दीपिका नारायण भारद्वाज ने कहा कि महिलाओं के मुद्दों की तरह पुरुषों से जुड़े विषयों पर भी राष्ट्रीय स्तर पर संवाद जरूरी है। उन्होंने वैवाहिक विवादों, बच्चों से अलगाव, लंबी कानूनी लड़ाइयों और कानूनों के कथित दुरुपयोग से प्रभावित परिवारों के मुद्दे उठाए। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष न्याय के लिए न्यायपालिका, वकीलों, पुलिस, मीडिया और समाज के सभी वर्गों को साथ आना चाहिए। एकम न्याय का उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों को कम करना नहीं, बल्कि हर व्यक्ति के अधिकारों और पीड़ा को समान महत्व देना है। यौन हिंसा, झूठे आरोप, मैरिटल रेप और मीडिया की भूमिका पर चर्चा सम्मेलन के कार्यक्रम में न्यायपालिका, कानून प्रवर्तन, शिक्षा, पत्रकारिता और फिल्म जगत की कई प्रमुख हस्तियों को शामिल किया गया। इनमें इलाहाबाद हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस ए.एन. मित्तल, उत्तराखंड के पूर्व पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, आईपीएस, पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश एस.एस. उपाध्याय, वरिष्ठ अधिवक्ता महालक्ष्मी पवानी, अधिवक्ता जूही अरोड़ा, डॉ. अभिनंदन बस्सी, फिल्म निर्देशक अरविंद पांडे, पत्रकार स्मृति रस्तोगी, रेडियो जॉकी खुराफाती नितिन और राकेश शर्मा शामिल रहे।
पूर्व जस्टिस बोले- रेप केस में कठोर सजा जरूरी:लेकिन कानून का दुरुपयोग रोकना होगा, बरी होने तक निर्दोष की जिदंगी बर्बाद हो जाती है
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस आदर्श कुमार गोयल ने रविवार को कहा कि रेप जैसे गंभीर अपराधों के लिए कठोर सजा निश्चित रूप से जरूरी है, लेकिन किसी व्यक्ति के खिलाफ झूठा मामला दर्ज होने पर उसकी जिंदगी बर्बाद होने से बचाने के ल...
संबंधित खबरें /
6 खबरेंदिल्ली: केजरीवाल का पूर्व सरकारी आवास आज से जनता के लिए खुला, जानिए एंट्री और टिकट से जुड़ी डिटेल्स
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कार्यकाल के दौरान रहे सरकारी आवास को आज से आम जनता के लिए खोल द...
हैदराबाद में संविधान दिवस पर बवाल: कांग्रेस और BRS कार्यकर्ता भिड़े, बिरयानी प्रोटेस्ट के दौरान हुई झड़प
तेलंगाना के हैदराबाद में संविधान दिवस के अवसर पर कांग्रेस और BRS कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प हो गई। BRS कार्...
ममता बनर्जी के भाई स्वपन बनर्जी ने भतीजे अभिषेक के खिलाफ मांगी FIR, लगाया धमकाने का आरोप
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भाई स्वपन बनर्जी ने अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी पर रक्तदान शिविर में ब...
शाह बोले-संविधान को जेब में रखना, लहराना सम्मान नहीं:राहुल गांधी राजनीतिक दिखावे के लिए संविधान का इस्तेमाल करते हैं
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वे संवैधा...
30 नवंबर को लोकसभा, 2 दिसंबर को राज्यसभा का सेशन:परिसीमन-महिला आरक्षण बिल आ सकता है; सरकार के पास 41 लोकसभा, 11 राज्यसभा सांसद कम
केंद्र सरकार ने संसद के दोनों सदनों की एक-एक दिन की बैठक बुलाई है। लोकसभा की बैठक 30 नवंबर और राज्यसभा की बैठक...
नागपुर में 'कॉकरोच जनता पार्टी' का प्रदर्शन: चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बजाई 'मोदी चालीसा'
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) आज नागपुर में 'सेव डेमोक्रेसी' कार्यक्रम आयोजित कर रही है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत...