देसूरी नर सेवा नारायण सेवा है, सेवा धर्म महान है। सौभाग्यशालियों को ही सेवा का अवसर मिलता है। सेवा हमारा स्वभाव व संस्कार बने यह बात देसूरी अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी विजयसिंह माली ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गुड़ा जाटान में विकसित भारत जन सेवा अभियान के अंतर्गत सेवा ज्योति कलश यात्रा के शुभारंभ पर कही। उन्होंने कहा िक सेवा की शुरुआत स्वयं से करें, हम निरक्षर को पढ़ाकर कमजोर विद्यार्थियों को पढ़ने में सहयोग कर,पौधों का रखरखाव कर सेवा कर सकते हैं। हम सेवा के माध्यम से समाज परिवर्तन कर राष्ट्रोत्थान में महती भूमिका निभा सकते हैं। इस अवसर पर संस्था प्रधान उम्मेदराम पालीवाल ने विद्यार्थियों से स्काउट गाइड के माध्यम से सेवा कार्य व सेवा गतिविधि करने का आह्वान किया। वहीं माली ने कलश यात्रा को रवाना किया जो स्काउटर नारायण लाल के निर्देशन में विभिन्न मार्गों से होती हुई पुनःविद्यालय पहुंची। इस अवसर पर उप प्राचार्य जैलेश चौधरी, व्याख्याता मुख्तियार शेख ,आयशा, प्रभुलाल भाटी, निर्मल कुमार, बद्रीलाल, रामप्रसाद रसाद, ललित कुमार उपस्थित थे।