शिवाजी नगर स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, मिल क्षेत्र में विकसित भारत अभियान के तहत कलश रैली निकाली। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक मुख्यालय के निर्देश पर आयोजित इस रैली में विद्यालय की छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया और शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए आमजन को अभियान के प्रति जागरूक किया। छात्राओं ने अनुशासन बनाए रखते हुए विकसित भारत के संकल्प का संदेश दिया। उप प्रधानाचार्य श्रीमती संगीता शर्मा, अर्जुन सिंह चौहान, शोभा कर्मचंदानी, भारती मालवीय, वरिष्ठ सहायक पूजा चारण आदि मौज्ूद रहे।