शहर के कालिका माता मंदिर चौक पर शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर इन दिनों भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। गुरुवार रात नवरात्रि की पंचमी तिथि पर मां कालिका की विशेष महाआरती का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। देर रात तक गरबों पर शहरवासी थिरकते रहे। ​इस अवसर पर कालिका माता गरबा मंडल द्वारा मंदिर प्रांगण में भव्य आतिशबाजी की गई, जिसने उत्सव के माहौल में चार चांद लगा दिए। कालिका माता मंदिर चौक इन दिनों धार्मिक उल्लास का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। ​विशेष व्यवस्था और श्रृंगार कालिका माता मंडल अध्यक्ष कुलदीप सिंह के दिशा-निर्देशन में इस महोत्सव को भव्य रूप दिया जा रहा है। आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय राजपूत समाज के लोगों द्वारा विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। वहीं, मंदिर के पुजारी गुलाब सिंह और नीलेश जोशी द्वारा मां कालिका का अलौकिक और विशेष श्रृंगार किया गया। जिसके दर्शन के लिए दूर-दूर से भक्त पहुंच रहे हैं। ​गरबा मंडल की उपस्थिति रही महाआरती के इस पावन आयोजन को सफल बनाने में हितेश वैष्णव, राजा चौहान, संजय सिंह, बाबू सिंह तंवर, रवि चौहान, विनीत चौहान, प्रकाश सैन, सुरेंद्र सिंह, सुजल सैन और पार्षद महेंद्र सिंह सहित कई गणमान्य नागरिकों और युवाओं का विशेष सहयोग रहा। ​महाआरती के दौरान पूरा मंदिर परिसर माता के जयकारों से गूंज उठा। सैकड़ों की संख्या में मौजूद भक्तजनों ने मां की स्तुति कर प्रदेश और समाज की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया।