राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण मौसम बदल गया है। जयपुर, अलवर, करौली, कोटपूतली-बहरोड़ सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह से रुक-रुककर बारिश हो रही है। अचानक बदले मौसम के कारण तापमान में 5 डिग्री तक की गिरावट हुई है। जयपुर सहित कई शहरों में हवा में भी ठंडक महसूस हो रही ही है। मौसम विभाग के अनुसार आज 7 जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने का भी अलर्ट है। गुरुवार को भी गुरुवार को भी 7 से ज्यादा जिलों में तेज बारिश के साथ ओले गिरे। श्रीगंगानगर के गजसिंहपुर में सबसे ज्यादा 55MM बरसात हुई। जिले के सूरतगढ़ में ओले गिरने से फसलों को नुकसान हुआ है। सबसे पहले देखिए- मौसम की PHOTOS मौसम की पल-पल की अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…