करौली में भारत विकास परिषद शाखा की ओर से 'भारत को जानो' प्रश्न मंच प्रतियोगिता हुई। इसमें विद्यार्थियों ने अपने ज्ञान और निर्णय क्षमता का प्रदर्शन किया। सीनियर वर्ग में शिवा एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल और जूनियर वर्ग में सेंट जॉन्स सेकेंडरी स्कूल की टीम विजेता बनी। इस प्रतियोगिता में 10 स्कूलों की 20 टीमों ने हिस्सा लिया। वहीं, पहले चरण में 2300 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। सीनियर वर्ग में शिवा एकेडमी की आराध्या सोनी और तन्वी गुप्ता पहले स्थान पर रहीं। सेंट जॉन्स सेकेंडरी स्कूल के आराध्या हेमंत शर्मा और चित्रांश उपविजेता बने। जूनियर वर्ग में सेंट जॉन्स सेकेंडरी स्कूल की आध्या शुक्ला और मयंक कुमार विजेता रहे। बाल भारती इंग्लिश मीडियम स्कूल की इशिका और ज्योति ने दूसरा स्थान हासिल किया। जिला समन्वयक राजेंद्र दीवान ने बताया कि प्रश्न मंच का संचालन पुरुषोत्तम शर्मा और योगेंद्र सिंहल ने किया। दोनों वर्गों में पांच-पांच राउंड हुए। इन राउंड में भारतीय संस्कृति, धर्म, स्वतंत्रता आंदोलन, संविधान, भूगोल, कृषि, विज्ञान और तकनीक, साहित्य जैसे कई विषयों से सवाल पूछे गए। अखिलेश गुप्ता ने टाइमर की भूमिका निभाई, जबकि नागेंद्र शर्मा, मोतीलाल शाक्यवार और अरविंद अग्रवाल स्कोरर रहे। प्रांत पदाधिकारी सीताराम शर्मा, अध्यक्ष तुलसी राम गोयनका और सचिव कमलाकांत शर्मा ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र दिए। प्रकल्प प्रभारी प्रकाश चंद गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता के पहले चरण में 10 स्कूलों के 2300 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। इस कार्यक्रम में डॉ. प्रदीप जैन, रेखा गोयनका, सुनीता अग्रवाल, नीरज गुप्ता, रमेश शर्मा सहित कई शिक्षक और परिषद के पदाधिकारी मौजूद थे।