आयुष विभाग के डिप्टी सेक्रेटरी और राष्ट्रीय आयुष मिशन के मिशन डायरेक्टर गोपाल परिहार ने शनिवार को करौली का दौरा किया। उन्होंने जिला चिकित्सालय परिसर स्थित होम्योपैथिक चिकित्सालय में आयुष विभाग के अधिकारियों और डॉक्टरों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने जिले में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में भवन निर्माण से जुड़े काम, आयुष मिशन के तहत चल रहे काम और विभागीय गतिविधियों की प्रगति की जानकारी ली गई। अधिकारियों ने विभाग के विकास कार्यों और भवन निर्माण से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी मिशन डायरेक्टर के सामने रखी। इस बैठक में आयुर्वेद विभाग के उपनिदेशक डॉ. भीम सिंह मीना, होम्योपैथिक चिकित्सा विभाग के डॉ. राजेंद्र कुमार शर्मा और यूनानी चिकित्सा विभाग के डॉ. आफताब अहमद सहित कई डॉक्टर मौजूद रहे। उन्होंने अधिकारियों से आयुष विभाग के तहत चल रहे अलग-अलग कामों की प्रगति और उनकी मौजूदा स्थिति पर फीडबैक लिया। राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत चल रहे कामों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। साथ ही, इन कामों के लिए जरूरी वित्तीय तालमेल को लेकर भी चर्चा हुई।