करौली में 'गौ सम्मान आह्वान अभियान' की तैयारियों पर बैठक हुई। बड़ा बाजार स्थित एक निजी प्रतिष्ठान में संत गोवर गोपाल दास सरस्वती महाराज ने इसकी अगुवाई की। इसमें आगामी 17 दिसंबर को 'गौ सम्मान दिवस' सफल बनाने और जनजागरण पर जोर दिया गया। अभियान से जुड़े लोगों ने गोहत्या पर रोक, गोमाता को राष्ट्रीय सम्मान, गोसेवा के लिए केंद्रीय मंत्रालय और कानून बनाने की मांग की। 'गो सम्मान दिवस' पर 'श्रीराम जय राम जय जय राम' संकीर्तन होगा। फिर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल व मुख्यमंत्री को प्रार्थना-पत्र सौंपे जाएंगे। करौली क्षेत्र में अभियान की जिम्मेदारियां तय की गईं। विजय सिंह गुर्जर, राजेंद्र सिंह जादौन सह प्रभारी, मनोज शर्मा प्रभारी, राघवेंद्र सिंह जादौन, सचिन मीणा सहित अन्य कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपे गए।