करौली में हॉकी राजस्थान की वार्षिक साधारण सभा के दौरान महिपाल सिंह निम्बाड़ा को नया अध्यक्ष चुना गया है। यह बैठक एनएच-23 पर मासलपुर चुंगी के पास स्थित होटल करौली इन में हुई। इसमें प्रदेश के मान्यता प्राप्त 29 जिला हॉकी संघों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। चुनाव पर्यवेक्षक और पूर्व आईएएस अधिकारी अभिनंदन ने महिपाल सिंह के चुने जाने की घोषणा की। इस बैठक में हॉकी राजस्थान की नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। हॉकी राजस्थान के चुनाव में महिपाल सिंह अध्यक्ष और देवेंद्र सिंह शेखावत महासचिव चुने गए। रश्मि शुक्ला को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। उपाध्यक्ष के 3 पदों पर आरती रानी सिंह, मलकीत सिंह मान और मदन सिंह का चयन हुआ। इसी तरह अब्दुल रूब नकवी और वर्षा कुमारी शर्मा संयुक्त सचिव के दो पदों पर चुनी गईं। कार्यकारिणी सदस्य के 3 पदों के लिए अरुण कुमार सारस्वत, संपत कोठारी और लोकेश कुमार का चयन किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के प्रतिनिधि के तौर पर राजेश चौधरी और किरण मीणा को चुना गया। खिलाड़ी समिति के प्रतिनिधि के तौर पर चंद्रांश शर्मा और माहेर बानो का चयन हुआ। हॉकी के विकास पर की चर्चा इस बैठक में हॉकी राजस्थान के पूर्व अध्यक्ष अरुण कुमार सारस्वत और हॉकी इंडिया के प्रतिनिधि फिरोज अंसारी सहित कई खेल संघों से जुड़े पदाधिकारी मौजूद थे। चुनाव के बाद नए पदाधिकारियों ने हॉकी के विकास और प्रदेश में खेल गतिविधियों को आगे बढ़ाने की दिशा में काम करने की बात कही है।