करौली के केंद्रीय विद्यालय में स्टूडेंट्स के लिए मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यशाला हुई। इसका मकसद उन्हें मानसिक तनाव, परीक्षा के दबाव और भावनात्मक समस्याओं से निपटने के लिए जागरूक करना था। विशेषज्ञों ने सकारात्मक सोच, समय प्रबंधन, पर्याप्त नींद और स्वस्थ दिनचर्या अपनाने की सलाह दी। साथ ही, मानसिक परेशानियों पर खुलकर बात करने के लिए प्रेरित किया। सीएमएचओ डॉ. सतीश मीना ने मानसिक स्वास्थ्य और आत्महत्या रोकने के लिए जागरूकता जरूरी बताई। मनोचिकित्सक डॉ. प्रेमराज मीना ने परीक्षा के तनाव को सामान्य बताते हुए इसे हावी न होने देने की सलाह दी। साइकेट्रिक नर्स गौरव गोयल ने 'आई सपोर्ट माय फ्रेंड्स' विषय पर चर्चा की। उन्होंने दोस्तों की मदद के लिए 'लुक, लिसन और लिंक' सिद्धांत समझाया। टेली-मानस हेल्पलाइन 14416 की जानकारी भी दी। प्रधानाचार्य आकांक्षा शर्मा ने कार्यशाला को उपयोगी बताया। संयोजक रामकेश मीना ने आभार जताया। शिक्षक, स्टाफ और विद्यार्थी मौजूद थे।