करौली में मानसिक स्वास्थ्य माह के दौरान 856 मरीजों का इलाज हुआ, 726 की काउंसलिंग हुई। लोगों को मानसिक परेशानी छिपाने के बजाय समय पर इलाज कराने का संदेश दिया गया। जागरूकता बढ़ाने के लिए शुक्रवार को एएनएम ट्रेनिंग सेंटर में कार्यशाला हुई। इसमें समस्याओं की समय पर पहचान, विशेषज्ञ सलाह और सही इलाज पर जोर दिया गया। टेली-मानस हेल्पलाइन 14416 की जानकारी दी गई। सीएमएचओ डॉ. सतीश चंद मीणा ने मानसिक स्वास्थ्य को शारीरिक स्वास्थ्य जितना जरूरी बताया। प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. भुवनेश बंसल ने भी मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने की अपील की। डॉ. प्रेमराज मीना ने ‘राज ममता-मन दर्पण’ कार्यक्रम का उद्देश्य जागरूकता बढ़ाना बताया। इलाज हुए मरीजों में 162 डिप्रेशन, 240 एंजायटी, 138 साइकोसोमैटिक डिसऑर्डर, 85 सिजोफ्रेनिया, 51 बाइपोलर डिसऑर्डर और 77 तंबाकू की लत से प्रभावित थे।