करौली नगरपरिषद के नवनिर्वाचित सभापति सुनील सैनी की अध्यक्षता में पहली जनसुनवाई हुई। इसमें उपसभापति अमीनुद्दीन खान सहित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। शहरवासियों ने सफाई, सड़क, स्ट्रीट लाइट और जलभराव जैसी समस्याएं बताईं। शिकारगंज चौराहा, मैगजीन क्षेत्र, इंदिरा कॉलोनी, गुलाब बाग, सब्जी मंडी, भगत कॉलोनी समेत कई इलाकों से सफाई की शिकायतें मिलीं। लोगों ने गंदगी व नियमित सफाई नहीं होने की समस्या बताई। खराब सड़कों व बंद स्ट्रीट लाइटों की शिकायतें भी दर्ज हुईं। सभापति सुनील सैनी ने सभी शिकायतें गंभीरता से सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही जरूरी निर्देश दिए। सभापति ने समस्याओं के समय पर निपटारे और प्रभावी निगरानी को कहा। सभापति ने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था सुधारना नगर परिषद की प्राथमिकता है। इसके लिए दोपहर से विशेष सफाई अभियान शुरू करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई का मकसद समस्याओं का जल्द समाधान करना है।