करौली में युवाओं को अपराधों के प्रति जागरूक करने और पुलिस से जोड़ने के लिए 'कॉग्निबेरा T20 करौली पुलिस लीग' का आयोजन होगा। यह प्रतियोगिता दिसंबर महीने में होगी, जिसमें यूसीएलजी, सीएलजी सदस्य और पुलिस मित्र शामिल होंगे। लीग की तैयारियों को लेकर जिला कलेक्ट्रेट परिसर के टाउन हॉल में बैठक हुई, जिसमें सभी थानों के पुलिस अधिकारी और युवा प्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक में यूसीएलजी गठन, युवाओं को पुलिस से जोड़ने, नशे व साइबर अपराध रोकने पर चर्चा हुई। युवाओं को पुलिस से जोड़ना है मकसद पुलिस ने बताया कि जिले के सभी 19 थानों में यूसीएलजी का गठन हो चुका है। इसका मकसद युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना, पुलिस का सहयोग बढ़ाना और नशे व साइबर अपराध के खिलाफ जागरूकता बढ़ाना है। थाना स्तर पर बनेंगी क्रिकेट टीमें प्रतियोगिता चरणबद्ध तरीके से होगी, पहले थाना स्तर पर क्रिकेट टीमें बनेंगी। प्रत्येक थाने से 4 यूसीएलजी सदस्य और पुलिस मित्रों को आयोजन समिति से जोड़ा गया है, जो टीमें बनाने में मदद करेंगे। बैठक में एसपी लोकेश सोनवाल, करौली एएसपी रामकुमार कस्वां, हिंडौन एएसपी डॉ. कमल राम और करौली डीएसपी किशोर भदौरिया सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।