करौली की प्रिया कुमारी गुप्ता ने NEET-PG 2026 परीक्षा में ऑल इंडिया 1804वीं रैंक हासिल की है। उन्होंने यह सफलता अपने पहले ही प्रयास में प्राप्त की। इस उपलब्धि से उनके परिवार और जिले में खुशी का माहौल है। प्रिया वरिष्ठ अध्यापक शिवकुमार गुप्ता और ऊषा कुमारी की बेटी हैं। उनकी सफलता को नियमित अध्ययन, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति निरंतर समर्पण का परिणाम बताया जा रहा है। वह बचपन से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर और मेहनती रही हैं। साल 2018 में प्रिया ने दाखा देवी आदर्श विद्यालय, करौली से 10वीं की परीक्षा 97 प्रतिशत अंकों के साथ पास की थी। तब उन्होंने जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया था। परिवारजनों ने बताया कि प्रिया ने अपनी तैयारी के दौरान नियमित अध्ययन और निरंतर अभ्यास पर विशेष ध्यान दिया। उनकी यह उपलब्धि करौली के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है।