करौली में स्काउट एवं गाइड जिला परिषद का चौथा वार्षिक अधिवेशन हुआ। इसमें हर स्कूल में गतिविधियां चलाने और ज्यादा बच्चों को संगठन से जोड़ने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने इसे संस्कार, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति सिखाने का प्रभावी माध्यम बताया। अधिवेशन की अध्यक्षता मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार शर्मा ने की। जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक शिक्षा) सर्वेश कुमार गुप्ता मुख्य अतिथि थे। शर्मा ने कहा, ये गतिविधियां बच्चों में संस्कार और कौशल बढ़ाती हैं। गुप्ता ने कहा, हर स्कूल में इन गतिविधियों को चलाना संस्था प्रधान का काम है। रजनी गोयल ने राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में ज्यादा भागीदारी पर जोर दिया। सीओ स्काउट अनिल कुमार गुप्ता ने वार्षिक रिपोर्ट और बजट पेश किया, जिसे मंजूर किया गया। इस मौके पर कमिश्नर एडवांस्ड और बेसिक कोर्स पूरा करने वाले अधिकारियों को सम्मानित किया गया। हिमालय वुड बैज पाने वाले स्काउट मास्टर प्रेमराज मीणा को भी सम्मान मिला।