पीएमश्री राजकीय मोहता गर्ल्स उमावि में मंगलवार को ब्लॉक स्तरीय प्रबल कार्यक्रम हुआ। इसमें 20 स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में जीवन कौशल, रोजगार कौशल व 21वीं सदी के कौशल आधारित विभिन्न गतिविधियां हुई। विद्यार्थियों ने स्व-जागरूकता, संप्रेषण, टीमवर्क, समस्या समाधान, नेतृत्व, वित्तीय, डिजिटल साक्षरता और जलवायु परिवर्तन जैसे विषयों पर रोल प्ले, आशु भाषण, पोस्टर निर्माण, व्याख्यान व ग्रुप पैनल चर्चा में भाग लिया। प्रतियोगिता में करिश्मा ने प्रथम तथा दीपिका शर्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के डॉ. कमल शर्मा मुख्य अतिथि थे। एसीबीईओ द्वितीय जयवीर सिंह भाटीवाल व आरपी दिनेश शर्मा ने भी सहभागिता निभाई। संस्था प्रधान डॉ. सुशीला बलौदा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और जीवनोपयोगी कौशल विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आयोजन में अनिता, राधा, महेंद्र, उषा रानी व शमशेर खान ने सहयोग किया।