कर्नाटक सरकार ने छठी से 12वीं कक्षा तक की छात्राओं को सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों में मुफ्त सैनिटरी पैड देना अनिवार्य कर दिया है। स्कूलों को छात्राओं के शौचालयों में पैड देने वाली मशीनें लगानी होंगी। सरकार ने स्कूलों को तीन महीने में मासिक धर्म स्वच्छता केंद्र बनाने का निर्देश दिया है। यहां अतिरिक्त कपड़े, अंडरगारमेंट और इस्तेमाल किए गए पैड रखने के लिए थैलियों की व्यवस्था करनी होगी। आज की अन्य बड़ी खबरें... नोएल टाटा की आपत्ति के बाद टाटा संस ने बोर्ड मीटिंग 30 नवंबर तक टाली टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा की आपत्ति के बाद, टाटा संस ने 26 नवंबर को होने वाली बोर्ड मीटिंग 30 नवंबर तक के लिए टाल दी है। नोएल टाटा ने मीटिंग का एजेंडा देर से मिलने पर चिंता जताई। बताया जा रहा है कि इससे जुड़े दस्तावेज 22 नवंबर को अपलोड किए गए थे, जिससे डायरेक्टर्स के पास मीटिंग से पहले इन दस्तावेजों को देखने के लिए 7 दिन का तय समय भी नहीं बचा था। इस आपत्ति के बाद, कंपनी ने बोर्ड मीटिंग को 30 नवंबर तक के लिए रीशेड्यूल करने का फैसला किया, ताकि डायरेक्टर्स को एजेंडा और उससे जुड़े दस्तावेजों को देखने के लिए अतिरिक्त समय मिल सके। दलबदल कानून में सुधार पर कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब सुप्रीम कोर्ट ने दलबदल कानून में सुधार की मांग वाली याचिका पर केंद्र सरकार, निर्वाचन आयोग व विधि आयोग को नोटिस जारी किया है। याचिका में आरोप है कि विधायक और सांसद अयोग्यता की कार्रवाई से बचने के लिए रणनीति के तहत इस्तीफा देते हैं। इससे चुनी हुई सरकारों का बहुमत भी प्रभावित होता है। सीजेआई सूर्यकांत की तीन जजों की पीठ ने कानून मंत्रालय और संसदीय कार्य मंत्रालय से भी जवाब मांगा है।
भास्कर अपडेट्स:कर्नाटक में सभी स्कूलों में मुफ्त सैनिटरी पैड देना अनिवार्य, मशीनें लगानी होंगी
कर्नाटक सरकार ने छठी से 12वीं कक्षा तक की छात्राओं को सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों में मुफ्त सैनिटरी पैड देना अनिवार्य कर दिया है। स्कूलों को छात्राओं के शौचालयों में पैड देने वाली मशीनें लगानी होंगी। सरकार ने...
संबंधित खबरें /
6 खबरेंदिल्ली: केजरीवाल का पूर्व सरकारी आवास आज से जनता के लिए खुला, जानिए एंट्री और टिकट से जुड़ी डिटेल्स
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कार्यकाल के दौरान रहे सरकारी आवास को आज से आम जनता के लिए खोल द...
हैदराबाद में संविधान दिवस पर बवाल: कांग्रेस और BRS कार्यकर्ता भिड़े, बिरयानी प्रोटेस्ट के दौरान हुई झड़प
तेलंगाना के हैदराबाद में संविधान दिवस के अवसर पर कांग्रेस और BRS कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प हो गई। BRS कार्...
ममता बनर्जी के भाई स्वपन बनर्जी ने भतीजे अभिषेक के खिलाफ मांगी FIR, लगाया धमकाने का आरोप
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भाई स्वपन बनर्जी ने अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी पर रक्तदान शिविर में ब...
शाह बोले-संविधान को जेब में रखना, लहराना सम्मान नहीं:राहुल गांधी राजनीतिक दिखावे के लिए संविधान का इस्तेमाल करते हैं
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वे संवैधा...
30 नवंबर को लोकसभा, 2 दिसंबर को राज्यसभा का सेशन:परिसीमन-महिला आरक्षण बिल आ सकता है; सरकार के पास 41 लोकसभा, 11 राज्यसभा सांसद कम
केंद्र सरकार ने संसद के दोनों सदनों की एक-एक दिन की बैठक बुलाई है। लोकसभा की बैठक 30 नवंबर और राज्यसभा की बैठक...
नागपुर में 'कॉकरोच जनता पार्टी' का प्रदर्शन: चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बजाई 'मोदी चालीसा'
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) आज नागपुर में 'सेव डेमोक्रेसी' कार्यक्रम आयोजित कर रही है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत...