केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कहा कि कश्मीर अब स्थानीय स्तर पर भर्ती किए आतंकियों से मुक्त हो गया है। शाह ने यह बात नई दिल्ली में आयोजित आतंकवाद विरोधी सम्मेलन में कही। शाह ने ये भी कहा कि देश से आतंकवाद, ऑर्गनाइज्ड क्राइम और ड्रग्स संबंधी समस्याओं को खत्म कर देंगे। जो अपराधी विदेश भाग गए हैं, उनको भारत लाना जरूरी है। हम 2019 से 36 देशों से 303 भगोड़ों को देश वापस लाए हैं। बुधवार को कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी मोहम्मद लतीफ भट को मार गिराया था। उस पर 15 लाख का इनाम था और वह 11 नवंबर को CRPF पोस्ट पर हुए हमले में वॉन्टेड था। इस हमले में 3 जवान घायल हुए थे। शाह बोले- आतंकी फंडिंग नेटवर्क तोड़ने पर जोर शाह ने कहा कि पूरे आतंकी फंडिंग नेटवर्क को तोड़ना जरूरी है। इसके लिए वित्तीय जांच से जुड़ी एजेंसियों के साथ बेहतर तालमेल बनाना होगा। शाह के मुताबिक, अब देश में हर पुलिस स्टेशन तक आतंकवाद से निपटने की एक समान रणनीति लागू की जा रही है।कश्मीर से कन्याकुमारी और द्वारका से कामाख्या तक देश में इस व्यवस्था को लागू किया जा रहा है। शाह ने ये भी कहा कि 11 राज्यों की पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर एक ही रात में PFI नेटवर्क को बड़ा झटका दिया। यह अभियान पूरी दुनिया के लिए केस स्टडी बन गया है। लतीफ मस्जिद में छिपा था मुठभेड़ से पहले जवानों ने लतीफ भट को वीडियो कॉल कर सरेंडर करने के लिए कहा। वह एक मस्जिद में छिपा था। पुलिस अधिकारी ने उससे कहा, 'हम तुम्हारे साथ हैं, जिंदगी अभी बाकी है।' लतीफ ने जवाब दिया, 'मुझे अल्लाह से मुलाकात करना है। बहुत खुश हूं मैं। सरेंडर नहीं करूंगा।' सुरक्षाबलों के मुताबिक, लतीफ ने उमर निसार डार के साथ 11 नवंबर को नौपोरा अखरान में CRPF की पोस्ट पर फायरिंग की थी। इसके बाद से दोनों फरार थे। 16 नवंबर को अखरान के लारू इलाके में दोनों आतंकियों को पुलिस ने घेर लिया था। फायरिंग में उमर मारा गया, लेकिन लतीफ भाग निकलने में कामयाब हो गया था। उसके पैर में गोली लगी थी। इसके बाद पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था। दो दिन बाद फिर देवसर इलाके के जांगलपोरा गांव की एक मस्जिद में छिपे होने की जानकारी मिली थी। ------------------- यह खबर भी पढ़ें… कश्मीर में मारा गया आतंकी लतीफ भट पहले बढ़ई था:पिछले साल 17 नवंबर को लश्कर में शामिल हुआ, दो दिन बाद लापता की रिपोर्ट दर्ज जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों ने आतंकी मोहम्मद लतीफ भट को मार गिराया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लतीफ आतंकी बनने से पहले बढ़ई (कारपेंटर) था। लतीफ पिछले साल 17 नवंबर को लश्कर-ए-तैयबा में शामिल हुआ था। पूरी खबर पढ़ें…
शाह बोले- कश्मीर अब स्थानीय आतंकियों से मुक्त:देश से आतंकवाद-आर्गनाइज्ड क्राइम खत्म कर देंगे, भगोड़े अपराधियों को भारत लाना जरूरी
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कहा कि कश्मीर अब स्थानीय स्तर पर भर्ती किए आतंकियों से मुक्त हो गया है। शाह ने यह बात नई दिल्ली में आयोजित आतंकवाद विरोधी सम्मेलन में कही। शाह ने ये भी कहा कि देश से आतंकवाद, ऑर...
संबंधित खबरें /
6 खबरें30 नवंबर को लोकसभा, 2 दिसंबर को राज्यसभा का सेशन:परिसीमन-महिला आरक्षण बिल आ सकता है; सरकार के पास 41 लोकसभा, 11 राज्यसभा सांसद कम
केंद्र सरकार ने संसद के दोनों सदनों की एक-एक दिन की बैठक बुलाई है। लोकसभा की बैठक 30 नवंबर और राज्यसभा की बैठक...
दिल्ली: केजरीवाल का पूर्व सरकारी आवास आज से जनता के लिए खुला, जानिए एंट्री और टिकट से जुड़ी डिटेल्स
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कार्यकाल के दौरान रहे सरकारी आवास को आज से आम जनता के लिए खोल द...
हैदराबाद में संविधान दिवस पर बवाल: कांग्रेस और BRS कार्यकर्ता भिड़े, बिरयानी प्रोटेस्ट के दौरान हुई झड़प
तेलंगाना के हैदराबाद में संविधान दिवस के अवसर पर कांग्रेस और BRS कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प हो गई। BRS कार्...
ममता बनर्जी के भाई स्वपन बनर्जी ने भतीजे अभिषेक के खिलाफ मांगी FIR, लगाया धमकाने का आरोप
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भाई स्वपन बनर्जी ने अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी पर रक्तदान शिविर में ब...
शाह बोले-संविधान को जेब में रखना, लहराना सम्मान नहीं:राहुल गांधी राजनीतिक दिखावे के लिए संविधान का इस्तेमाल करते हैं
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वे संवैधा...
नागपुर में 'कॉकरोच जनता पार्टी' का प्रदर्शन: चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बजाई 'मोदी चालीसा'
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) आज नागपुर में 'सेव डेमोक्रेसी' कार्यक्रम आयोजित कर रही है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत...