के.डी. जैन स्कूल के 45 खिलाड़ियों का राज्य स्तर पर चयन हुआ है। इन्होंने 70वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे चरण में 5 स्वर्ण, 5 रजत और 5 कांस्य सहित कुल 15 पदक जीते। दूसरे चरण में कराटे में गुंजन शर्मा, गायत्री प्रजापती, कुश्ती में ईशान चीता और लक्ष्य पटवा ने स्वर्ण पदक जीते। कबड्डी में शहजाद काठात का राज्य स्तर पर चयन हुआ। राइफल शूटिंग में सुरभि सांखला ने रजत और नंदनी प्रजापत ने कांस्य पदक हासिल किए। बॉक्सिंग में जतिन मोटवानी, देवांश सिंह ने रजत, जबकि दिव्यांशु माली, सार्थक भाटी ने कांस्य पदक जीते। कराटे में भूमित प्रजापत और कुश्ती में अविनाश वर्मा को भी कांस्य पदक मिला। के.डी. जैन स्कूल के खिलाड़ियों ने 70वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में अब तक कुल 81 पदक जीते हैं। इनमें 35 स्वर्ण, 25 रजत और 21 कांस्य पदक शामिल हैं। इस उपलब्धि पर संस्था निदेशक सुयश तातेड ने खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने छात्रों के विकास में खेल की अहम भूमिका बताई। स्कूल परिवार ने विजेता खिलाड़ियों का स्वागत किया।