राजस्थान में पंचायत राज चुनाव की तारीखें घोषित कर दी गई हैं। केकड़ी पंचायत समिति में जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्य के लिए 23 अक्टूबर को वोटिंग होगी। इनके नतीजे 20 नवंबर को आएंगे। पंच-सरपंच के लिए 25 अक्टूबर को वोटिंग सरपंच पद के लिए 25 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। इनकी वोटों की गिनती मतदान के बाद उसी रात होगी और नतीजे भी उसी दिन आ जाएंगे। चुनाव की घोषणा के साथ ही क्षेत्र में आचार संहिता लागू हो गई है। अब यहां नई सरकारी घोषणाएं और विकास कार्य नहीं हो सकेंगे। उम्मीदवारों और नेताओं को आचार संहिता माननी होगी। सरवाड़ में 23 अक्टूबर को होंगे चुनाव सरवाड़ पंचायत समिति में जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्य के लिए 23 अक्टूबर को चुनाव होंगे। इनका परिणाम 20 नवंबर को आएगा। सरपंच पद के लिए चुनाव 25 अक्टूबर को होंगे। इनकी मतगणना मतदान के बाद ही की जाएगी और उसी रात नतीजे आ जाएंगे। जानिए, क्या रहेगा चुनाव कार्यक्रम जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य सरपंच पंचायत समिति क्षेत्र में चुनाव एक नजर में