झालावाड़ जिले के भवानीमंडी में त्योहारी सीजन के लिए रेलवे ने खड़की (पुणे) और हजरत निजामुद्दीन के बीच एक द्विसाप्ताहिक हॉलिडे स्पेशल ट्रेन चलाने की मंजूरी दी है। इस ट्रेन का भवानीमंडी स्टेशन पर भी ठहराव होगा, जिससे यात्रियों को दिल्ली और पुणे आने-जाने में आसानी होगी। रेलवे बोर्ड से मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन संख्या 01483 खड़की से हजरत निजामुद्दीन के लिए अक्टूबर से 20 नवंबर तक हर मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी। वहीं, ट्रेन संख्या 01484 हजरत निजामुद्दीन से खड़की के लिए 7 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हर बुधवार और शनिवार को रवाना होगी। भवानीमंडी में इस ट्रेन के रुकने से क्षेत्र के यात्रियों को त्योहारी सीजन में यात्रा की सुविधा मिलेगी। सांसद दुष्यंत सिंह के प्रयासों से यह ठहराव संभव हो पाया है। ट्रेन का पूरा समय और अन्य जानकारी RailOne ऐप पर उपलब्ध है।