खैरथल में मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वोट चोरी और नगर निकाय चुनाव में कथित अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलराम यादव के नेतृत्व में अंबेडकर चौक से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला गया। बलराम यादव और तिजारा से कांग्रेस प्रत्याशी इमरान खान ने सभा को संबोधित किया। उन्होंने नगर निकाय चुनाव में कथित अनियमितताओं और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर भाजपा सरकार पर सवाल उठाए। कलेक्ट्रेट परिसर में घुसने की कोशिश कांग्रेस कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और परिसर में घुसने की कोशिश की, जिसे पुलिस ने रोका। प्रदर्शन के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पुतले फूंके। नेताओं ने कहा कि यह प्रदर्शन मतदाता के अधिकार और लोकतंत्र की रक्षा के लिए है। उन्होंने नगर निकाय चुनाव में प्रशासन की मनमानी का आरोप लगाया। कांग्रेस ने निष्पक्ष चुनाव के लिए लड़ाई जारी रखने को कहा। ये रहे मौजूद प्रदर्शन के दौरान जिला सह प्रभारी पुष्पेंद्र धाबाई, प्रधान विनोद कुमारी सांगवान, पूर्व प्रधान विजेंद्र चौहान, पूर्व जिला पार्षद बाबूलाल यादव, शकील अहमद, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष पवन खटाना, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष इस्माइल खान, एनएसयूआई अध्यक्ष देवेंद्र बिधूड़ी, यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव रामनिवास प्रजापत, महिपाल चौहान, भरत चौधरी, संजय गुर्जर, उस्मान खान, दौलत नागर, अर्जुन ठाकुर, विनोद राजपूत, रूपेश यादव, अनिल रोहिल्ला, अन्तू चोकण, डेविड मर्दाने, शकील बाघोर, प्रभुदयाल, शौकीन खान, अमजद खान, श्याम शेखावत, पुष्पेंद्र चौहान, बक्सानंद भारती, खुर्शीद खान, साहुन खान, जाकिर खान, तेज प्रताप तंवर, सिद्धांत शर्मा, युधिष्ठर यादव, सुभाष यादव, देवेंद्र निर्मोही, राजेश तंवर, वीरपाल सिंह, रवि सेन, मेहरदीन खान, शौकत खान, कपिल शर्मा, करण चोरी, रितिक रोशन, गुलाब शर्मा, सदाम खान, वसीम खान, रफीक खान, जोगिंदर सिंह, सतनाम सिंह और भूपसिंह मेघवाल सहित कांग्रेस पदाधिकारी, अग्रिम संगठनों के कार्यकर्ता, स्थानीय नेता एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।