नगर निकाय आम चुनाव-2026 के दूसरे चरण में खैरथल-तिजारा जिले की चार नगर पालिकाओं किशनगढ़बास, टपूकड़ा, कोटकासिम और मुंडावर में पार्षद पद के लिए मतदान संपन्न हो गया। चारों निकायों में कुल 88.61 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ। कोटकासिम में सबसे ज्यादा वोटिंग चारों नगर पालिकाओं में कुल 45,895 मतदाताओं में से 40,668 ने मतदान किया। कोटकासिम नगर पालिका के 20 वार्डों में 10,644 मतदाताओं में से 9,533 ने वोट डाला। यहां 89.56 प्रतिशत मतदान हुआ, जो चारों निकायों में सबसे ज्यादा रहा। मुंडावर, किशनगढ़बास और टपूकड़ा में मतदान मुंडावर के 25 वार्डों में 11,842 मतदाताओं में से 10,536 ने वोट डाला। यहां 88.97 प्रतिशत मतदान हुआ। किशनगढ़बास के 23 वार्डों में 16,579 मतदाताओं में से 14,619 ने मतदान किया, यानी 88.18 प्रतिशत वोटिंग हुई। टपूकड़ा के 18 वार्डों में 6,830 मतदाताओं में से 5,980 ने वोट डाला। यहां 87.55 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ। ईवीएम स्ट्रांग रूम में सुरक्षित मतदान खत्म होने के साथ ही प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई। सभी मतदान केंद्रों से ईवीएम को कड़ी सुरक्षा के बीच संबंधित स्ट्रांग रूम तक पहुंचाया गया। मुंडावर में रिटर्निंग अधिकारी सृष्टि जैन, सहायक रिटर्निंग अधिकारी सुमित भारद्वाज और थाना अधिकारी मोहर सिंह मीणा की मौजूदगी में ईवीएम सील की गईं। किशनगढ़बास में रिटर्निंग अधिकारी सत्यवीर सिंह यादव और थाना प्रभारी व प्रशिक्षु आरपीएस नेहा मीणा की मौजूदगी में ईवीएम स्ट्रांग रूम में जमा कराई गईं। 14 सितंबर को परिणाम चारों नगर पालिकाओं के प्रत्याशियों की किस्मत अब ईवीएम में बंद है। मतगणना 14 सितंबर को होगी।