खैरथल-तिजारा जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग टीम ने मंगलवार को अस्पतालों के आसपास संचालित खाने-पूने से संबंधित दुकानों की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अरविंद गेट के निर्देश पर तिजारा, शेखपुर चौकी, टपूकड़ा और आलमपुर क्षेत्र में कार्रवाई की गई। इस दौरान करीब 11 प्रतिष्ठानों में खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता से जुड़ी कमियां मिलने पर इंप्रूवमेंट नोटिस जारी किए गए। खाद्य सुरक्षा विभाग के नोडल अधिकारी हेमंत कुमार यादव ने बताया - टीम ने तिजारा स्थित जिला सरकारी अस्पताल के सामने स्थित दुकानों का निरीक्षण किया। एक्पायरी डेट वाली 45 लीटर एनर्जी ड्रिंक निरीक्षण के दौरान कई प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई की कमी, पेस्ट कंट्रोल की व्यवस्था नहीं होना, खाद्य कारोबार से जुड़े स्टाफ का मेडिकल नहीं कराया जाना तथा डस्टबिन उपलब्ध नहीं होने जैसी कमियां सामने आईं। कार्रवाई के दौरान तिजारा में जिला अस्पताल के सामने स्थित ललित आहूजा डेयरी से करीब 45 लीटर एनर्जी ड्रिंक मौके पर ही नष्ट कराई गई। टपूकड़ा में भी कार्रवाई मुख्यमंत्री संपर्क पोर्टल पर प्राप्त शिकायत के आधार पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने टपूकड़ा मुख्य बाजार स्थित गिरिराज चाट भंडार का भी निरीक्षण किया। यहां दही का सैंपल लिया गया। साथ ही असुरक्षित खाद्य रंग से तैयार करीब 30 किलो बोले एवं चटनी को मौके पर ही नष्ट कराया गया। विभाग ने सभी संबंधित प्रतिष्ठानों को 7 दिन में कमियां दूर करने के निर्देश दिए हैं। विभाग के अनुसार निर्धारित अवधि में कमियां दूर नहीं किए जाने पर प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित करने सहित अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम में सुरेंद्र, बबीता और मनीषा शर्मा मौजूद रहे।