खैरथल तिजारा जिले में महिलाओं के साथ मारपीट के दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं। खैरथल और टपूकड़ा थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते महिलाओं पर हमला किया गया। दोनों घटनाओं में महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुईं, जिन्हें इलाज के लिए अलवर रेफर किया गया।दोनों घटना गुरूवार शाम की है। सिवाना में विवाहिता पर दरांती से हमला खैरथल थाना क्षेत्र के सिवाना गांव में साझे के रास्ते से गुजर रही 24 वर्षीय विवाहिता रीना पर उसके जेठ, जेठानी और उनके बच्चों ने दरांती से हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार रीना पत्नी उमाशंकर रास्ते से जा रही थी। इसी दौरान उसके जेठ रघुवीर, जेठानी विमला, भतीजा नीरज और भतीजी सलोनी ने उस पर हमला कर दिया। हमले में रीना के शरीर पर गंभीर चोटें आईं। परिजन उसे खैरथल में इलाज के लिए लेकर पहुंचे, जहां से हालत गंभीर होने पर अलवर के जिला अस्पताल रेफर किया गया। फिलहाल उसका इलाज जारी है। धोली पहाड़ी में बच्चों के विवाद पर महिला से मारपीट दूसरी घटना टपूकड़ा थाना क्षेत्र के धोली पहाड़ी गांव की है। यहां बच्चों के विवाद को लेकर परिवार के ही लोगों ने घर में घुसकर महिला से मारपीट कर दी। जुबिन खान की पत्नी मेमन का आरोप है कि परिवार के रफीक, वहीद, जन्नी, रशीद, आसूबी और रूकसिना सहित करीब 6 लोगों ने उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि पहले महिला को छत से धक्का दिया गया और इसके बाद ईंट से हमला किया गया। घटना में मेमन गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे स्थानीय स्तर पर प्राथमिक इलाज के बाद अलवर रेफर किया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। दोनों मामलों में पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटनाओं के कारण और मारपीट में शामिल लोगों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।