अजमेर में आयोजित राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में राजसमंद की खनक सचदेव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई और रजत पदक हासिल किया। रोमांचक मुकाबलों में खनक ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। खनक सचदेव ने इससे पहले उज्जैन में आयोजित वेस्ट जोन बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भी रजत पदक जीता था। लगातार दो प्रतियोगिताओं में पदक हासिल कर उन्होंने अपनी खेल प्रतिभा का परिचय दिया है। खनक की इस उपलब्धि पर जिला बॉक्सिंग संघ, जिला बॉडी बिल्डिंग संघ, सिंधी समाज सेवा समिति राजसमंद, वी फिटनेस वुमन जिम और श्री झूलेलाल सिंधी सेंट्रल पंचायत उदयपुर सहित विभिन्न संगठनों ने हर्ष व्यक्त किया।