राजसमंद | उज्जैन में आयोजित सीबीएसई वेस्ट जोन बॉक्सिंग प्रतियोगिता में राजसमंद की दो बालिकाओं ने पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। वी फिटनेस वूमन जिम की खिलाड़ी खनक सचदेव ने अपने भार वर्ग में सिल्वर मेडल, जबकि चार्मी सचदेव ने कांस्य पदक जीता। प्रतियोगिता में राजस्थान, गुजरात और मध्यप्रदेश की बालिकाओं ने भाग लिया। खनक सचदेव के सिल्वर मेडल जीतने के साथ ही उनका चयन राष्ट्रीय स्तर की बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। वहीं चार्मी ने भी अपने भार वर्ग में बेहतर प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया। दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धि पर विद्यालय परिवार एवं खेल प्रशिक्षकों ने बधाई दी।