सवाई माधोपुर की खंडार नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव से पहले वार्ड 19 से निर्वाचित भाजपा पार्षद मानवेंद्र आंकोदिया के लापता होने का मुद्दा गरमा गया है। शनिवार को बैरवा समाज ने प्रशासन को अल्टीमेटम दिया। कहा- 20 सितंबर सुबह 10 बजे तक मानवेंद्र परिजनों तक नहीं पहुंचे तो समाज सड़कों पर उतरेगा। एसडीएम कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेगा। मामले को लेकर खंडार क्षेत्र के आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग खंडार पहुंचे और बैठक की। इसमें मामले को लेकर चर्चा की। प्रशासन से कार्रवाई की मांग करने का निर्णय लिया गया। निर्णय के बाद दोपहर करीब 2 बजे हंसराज बैरवा के नेतृत्व में समाज के लोगों ने पैदल रैली निकाली। रैली स्टेट हाईवे-123 से होते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंची। यहां राज्यपाल के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर मानवेंद्र आंकोदिया को परिजनों के सामने प्रस्तुत कराने और पूरे मामले की जांच की मांग की गई। अब तक चला ये घटनाक्रम इनपुट - चंद्रप्रकाश शर्मा खंडार