खंडेला में पंचायत चुनाव की तारीखें घोषित हो गईं। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य के लिए 29 अक्टूबर को वोटिंग होगी, जिसके नतीजे 20 नवंबर को आएंगे। सरपंच पद के लिए 31 अक्टूबर को मतदान होगा, गिनती उसी दिन होगी और नतीजे भी रात तक आ जाएंगे। 16 अक्टूबर तक होंगे नामांकन जिला परिषद-समिति के नामांकन 13 से 16 अक्टूबर तक होंगे, नाम वापसी 19 अक्टूबर तक। सरपंच पद के नामांकन 30 अक्टूबर को सुबह 8-11 बजे तक होंगे, नाम वापसी दोपहर 2 बजे तक। चुनाव की घोषणा के साथ ही आचार संहिता लग गई है, जिससे नई सरकारी घोषणाएं या विकास कार्य रुक गए। यह प्रदेश में पहली बार है जब पंचायती राज चुनाव एक साथ हो रहे हैं। खंडेला में 6 जिला परिषद सदस्य, 37 पंचायत समिति सदस्य और 52 सरपंच चुने जाएंगे।