सीकर शहर में 'भास्कर समाधान' अभियान के जरिए नागरिकों की समस्याएं प्रमुखता से सामने आ रही हैं। वैष्णव कॉलोनी में कचरा गाड़ी न आने से खाली प्लॉटों में गंदगी फैल रही है, वहीं तिरुपति नगर में 11 केवी लाइन से हादसे का डर बना हुआ है। इसके अलावा सिल्वर जुबली रोड पर स्ट्रीट लाइट बंद रहने और तोदी नगर में बारिश के पानी के जमाव से बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है। राहत की बात यह है कि इस पहल के असर से खाटूश्यामजी-खंडेला मार्ग पर रोडवेज बस सेवा शुरू हो गई है और राधा किशनपुरा में JEN दीपिका की तत्परता से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटें ठीक कर दी गई हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… खाली प्लॉट में कचरा फैंकने को मजबूर लोग
सीकर के वैष्णव कॉलोनी के कनिष्क लाइब्रेरी के पास से कचरा गाड़ी नहीं आने की समस्या पोस्ट हुई है। क्षेत्रवासी राकेश कुमार शर्मा ने लिखा कि लाइब्रेरी के पीछे वाली गली में कभी कचरा उठाने वाली गाड़ी नहीं आती है। इस वजह से लोगों को खाली प्लॉट में कचरा डालना पड़ता है, जिसके कारण पूरे दिन कीड़े और मक्खी-मच्छर रहते है।
तारों के कारण करंट और आग का खतरा
तिरुपति नगर की रीना ने 'भास्कर समाधान' पर लिखा कि उनके घर के सामने से 11 हजार केवी के बिजली के तार जा रहे है। इन तारों में कई बार स्पार्किंग होती और बारिश के दिनों में तो काफी समस्या आती है। इसी के साथ आग लगने की भी डर बना रहता है। रीना का कहना है कि इन तारों को यहां से हटाना चाहिए।
बंद स्ट्रीट लाइट के कारण गली में अंधेरा
शेखपुरा मोहल्ले, सिल्वर जुबली रोड से शीशराम ने बताया कि स्ट्रीट लाइट बंद होने के कारण अंधेरे की समस्या हो रही है। इलाके के रहने वाले लोगों को सड़क से गुजरने में डर लगता है। साथ ही हर तरफ अंधेरा होने के कारण हादसों का भी डर बना रहता है।
गंदे पानी से बीमारियों का खतरा
शहर के बीकानेर बाईपास के तोदी नगर निवासी योगेंद्र सिंह ने जलभराव की समस्या साझा की है। उन्होंने लिखा कि श्याम नगर 2 में बारिश का पानी भरा हुआ है। लोगों को घर से बाहर आने-जाने में भी दिक्कत हो रही है। साथ ही भरे हुए गंदे पानी से बीमारियों का भी खतरा रहता है।
रोडवेज बस की समस्या का समाधान
सीकर के उदय विहार निवासी ऋतुराज व्यास ने कुछ समय पहल बस सर्विस से संबंधित समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि खाटूश्यामजी से खंडेला तक रोडवेज तक बस चलानी प्रस्तावित थी, जो नहीं चलाई गई थी। राहत की खबर है कि समस्या पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग ने कार्रवाई कर बस शुरू की है। इसके कारण लोगों को काफी राहत मिली है।
बंद स्ट्रीट लाइट को किया गया ठीक
राधा किशनपुरा इलाके के डॉ अजय शर्मा ने स्ट्रीट लाइट खराब होने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि 5 तारीख से लाइटें बंद थी। इसके कारण कॉलोनी के लोगों को काफी समस्या आ रही थी। हालांकि, समस्या पोस्ट होने पर नगर परिषद की JEN ने समाधान करवा दिया है।
दीपिका बनीं 'स्टार ऑफिसर'
सीकर शहर के राधा किशनपुरा इलाके के डॉ. अजय शर्मा की समस्या का समाधान हो गया है। क्षेत्रवासी ने बंद रोड लाइट की समस्या के बारे में लिखा था कि कई दिनों से अंधेरे की समस्या से परेशान थे। इस मामले में नगर परिषद की इलेक्ट्रिक सेक्शन की JEN दीपिका ने समाधान करवा दिया है।
‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए… 1.एईएन विकास मिश्रा बने आज के 'स्टार ऑफिसर':बिजली के तार, रोड लाइट, खराब स्ट्रीट लाइट और अधूरी सड़क से जुड़ी समस्याएं शामिल 2.एईएन वाजिद अहमद बने आज के 'स्टार ऑफिसर':रोड लाइट, सफाई, सीवर और पाइपलाइन लीकेज से जुड़ी समस्याएं शामिल 3.जेईएन हरिराम बने आज के 'स्टार ऑफिसर':सीवर लाइन लीकेज, जल निकासी, झुका बिजली पोल और बंद स्ट्रीट लाइट जैसी समस्याएं शामिल 4.जेईएन पूजा बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':सड़क पर जलभराव, पाइपलाइन लीकेज, बंद स्ट्रीट लाइट जैसी समस्याएं शामिल 5.न्यू इंदिरा कॉलोनी में जलभराव की समस्या हुई दूर:स्ट्रीट लाइट ठीक कराने वालीं निधि बनीं ‘स्टार ऑफिसर’, ‘भास्कर समाधान’ पर सामने आईं जनसमस्याएं का हो रहा समाधान 6.'भास्कर समाधान' से हो रहा बदलाव:सीकर में खराब सड़क और पाइपलाइन की लीकेज से मिला छुटकारा, जेईएन हेमंत सैनी बने ‘स्टार ऑफिसर’ 7.सीकर में जनभागीदारी से बदली तस्वीर:'भास्कर समाधान' पर पोस्ट के बाद तुरंत एक्शन में आया प्रशासन, PHED ने सुधारी पेयजल व्यवस्था 8.सीकर में पुलिया और लीकेज की समस्या हुई दूर:तो सबलपुरा में करंट का डर और सालासर रोड पर गंदे पानी की समस्या जारी 9.पेयजल आपूर्ति की समस्या का हुआ समाधान:जलभराव, खराब सड़क और बंद स्ट्रीट लाइट की समस्या से लोग परेशान 10. एईएन वाजिद अहमद बने आज 'स्टार ऑफिसर':स्ट्रीट लाइट, पाइपलाइन लीकेज, कचरा और नाली निर्माण से जुड़ी समस्याएं भी आईं सामने