बारां के किशनगंज में पंचायत चुनाव के लिए सरपंच पदों के आरक्षण की लॉटरी निकाली गई। स्कूली बच्चों ने पर्ची निकालकर 28 पंचायतों के सरपंच पदों की किस्मत तय की। यह प्रक्रिया बारां के किशनगंज पंचायत समिति सभागार में पूरी हुई। निर्वाचन अधिकारी हेमंत घनघोर की मौजूदगी में यह लॉटरी प्रक्रिया संपन्न हुई। इसमें स्कूली बच्चों से पर्ची निकलवाकर आरक्षण तय किया गया, ताकि पूरी पारदर्शिता बनी रहे। लॉटरी के आधार पर किशनगंज ब्लॉक की कुल 28 ग्राम पंचायतों में आरक्षण तय हुआ है।