अजमेर जिले के किशनगढ़ में नेशनल हाईवे-48 पर ट्रेलर ने बाइक सवार पति-पत्नी, बेटे और भतीजे को कुचल दिया। मां-बेटे और भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल पति को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। चारों खोड़ा माता जी के दर्शन करने जा रहे थे। हादसे में एक बच्चे का सिर सड़क पर चिपक गया था। महिला का आधा शरीर कुचल गया था। आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची। तीनों शवों को लोडिंग टेम्पो से किशनगढ़ के वाईएन हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में भिजवाया। घायल को इलाज के लिए अजमेर रेफर किया गया है। मृतकों की पहचान सरवाड़ी गेट निवासी ममता (27) पत्नी भोलू राम, बेटे कालू (7) और भतीजे रोहित (9) पुत्र प्रकाश के रूप में हुई है। हादसे में भोलू राम गंभीर रूप से घायल है। हादसा किशनगढ़ थाना क्षेत्र में हाईवे पर स्थित होटल एकता के सामने रविवार शाम करीब 4 बजे हुआ। मौके पर पहुंचे लोगों ने ट्रेलर ड्राइवर को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। देखें हादसे के PHOTOS किशनगढ़ थानाधिकारी नरपत राम बाना ने बताया- भोलूराम नायक अपनी पत्नी ममता, बेटे कालू और भतीजे रोहित (9) पुत्र प्रकाश के साथ खोड़ा माता जी के दर्शन करने जा रहा था। इस दौरान हिमाचल से मुंबई जा रहे ट्रेलर ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मारी और कुचलता हुआ आगे निकल गया। तेज आवाज सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे। ट्रेलर ड्राइवर को पकड़ लिया। बाइक पर सवार दो बच्चों और महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि एक बच्चे का सिर पूरी तरह से कुचल गया था, जबकि महिला के कमर से नीचे का हिस्सा बुरी तरह से कुचला हुआ था। आस-पास मौजूद लोगों ने पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रेलर ड्राइवर रोहित को हिरासत में ले लिया। घायल भोलूराम को वाईएन हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां से अजमेर रेफर कर दिया गया। वहीं, घटनास्थल से क्षतिग्रस्त गाड़ियों को हटवाकर ट्रैफिक सुचारू करवाया।