जयपुर-अजमेर नेशनल हाईवे-48 पर तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़े लोगों को कुचल दिया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई और 7 गंभीर घायल हो गए। घायलों में एक का पैर कटकर अलग हो गया। हादसा अजमेर के किशनगढ़ में गुरुवार रात 11:45 बजे मकराना चौराहा पुलिया स्थित बालाजी मंदिर के पास हुई। हादसे के बाद ड्राइवर ट्रक को छोड़कर भाग गया। मदनगंज थानाधिकारी भवानी सिंह ने बताया- हादसे में उत्तर प्रदेश निवासी राजबहादुर (31) की मौत हो गई। वहीं सिरोही निवासी प्रकाश भील (34), कमलेश भील (24), विष्णु गरासिया (32) , गौतम भील (19), छगन (18) निवासी पाली, राकेश जाट (25) निवासी किशनगढ़, कैलाश गाडरी (30) निवासी भीलवाड़ा गंभीर घायल हो गए। सभी किशनगढ़ में मार्बल और हैंडीक्राफ्ट का काम करते हैं और अपने दो साथियों प्रकाश और गोविंद के लिए सिरोही जाने वाली बस का इंतजार कर रहे थे। हादसे में प्रकाश घायल हो गया। साथियों को बस में बैठाने गए थे थानाधिकारी भवानी सिंह ने बताया - जयपुर की ओर से आए तेज रफ्तार ट्रक ने मजदूरों को कुचला। टक्कर के बाद ट्रक डिवाइडर के पोल से टकराता हुआ 100 मीटर आगे पेड़ से टकराकर रुका। …. एक्सीडेंट की ये खबर भी पढ़िए.. कार की टक्कर से नगरपालिका कर्मचारी चाचा-भतीजे की मौत:होटल से खाना लेने जाते समय तेज रफ्तार में रौंदा, मौके पर ही तोड़ा दम चूरू जिले के तारानगर में गुरुवार रात तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार चाचा-भतीजे को रौंद डाला। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। शुक्रवार सुबह पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। मृतक चाचा-भतीजा दोनों तारानगर नगरपालिका में सफाई कर्मचारी थे। (पूरी खबर पढ़िए )