आऊ के किशनपुरा गांव के सुभाष नगर में सुबह-सुबह वन्यजीव प्रेमियों को एक घायल हिरण मिला। उन्होंने इसकी जानकारी रेंजर प्रेमसुख को दी। रेंजर ने तुरंत नेमीचंद सोनी को बताया। सूचना मिलते ही नेमीचंद सोनी मौके पर पहुंचे और वन्यजीव प्रेमी टीम को बुलाया। वन्यजीव प्रेमियों और ग्रामीणों ने घायल हिरण का प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद आसूराम गोदारा, छोटाराम और नेमीचंद सोनी ने गाड़ी का इंतजाम किया। वे घायल हिरण को जाम्बा स्थित रेस्क्यू सेंटर ले गए। इस दौरान ड्राइवर भंवर सिंह के साथ वन्यजीव प्रेमी और ग्रामीण भी वहां मौजूद थे।