स्थानीय राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं के सर्वांगीण विकास व प्रतिभा संवर्धन हेतु किशोरी मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानाचार्य वीणा रानी चौहान ने मां सरस्वती की पूजा-अर्चना कर किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी प्रतिमा श्रृंगी सहित समस्त विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा। मीडिया प्रभारी सोनल अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि मेले में विभिन्न ज़ोन स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। उच्च माध्यमिक वर्ग में ज़ोन 1 में कुलवती (11वीं 'बी'), ज़ोन 2 में खुशी (9वीं'ए') तथा ज़ोन 3 में मनीषा कश्यप (12वीं 'डी') ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं उच्च प्राथमिक वर्ग में ज़ोन 1 में सीमा (कक्षा 6), ज़ोन 2 में अक्षा तथा ज़ोन 3 में जोया अव्वल रहीं। कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाचार्य वीणा रानी चौहान द्वारा सभी विजेता एवं सहभागी छात्राओं को पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।