किश्तवाड़ में दो स्पेशल फोर्स ऑफिसर्स (SPO) रशपाल कुमार और बाबी चंद की मौत पर कांग्रेस ने सेना पर आरोप लगाए हैं। जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष तारिक हमीद करा ने कहा कि दोनों SPO सादी कपड़ों में शिकार करने गए थे। सेना ने उन्हें आतंकी समझकर गोली मार दी। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। नेता विपक्ष और भाजपा विधायक सुनील शर्मा ने कहा कि यह कांग्रेस की आतंकियों को क्लीन चिट देने की साजिश है। कांग्रेस बलिदानियों को शिकारी बताकर उनके बलिदान और परिवार की भावनाओं का अपमान किया जा रहा है। दोनों SPO के गोलियों से छलनी शव 11 नवंबर को देहरना और कियार गांव के बीच मिले थे। सेना ने कहा था- दोनों SPO की तैनाती SOG के साथ थी। वे मड़वा के धरना पोस्ट जा रहे थे। आतंकियों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी और उनके हथियार भी लूट लिए थे।पुलिस ने तीन आतंकियों के पोस्टर जारी किए हैं। उनकी गिरफ्तारी पर 30 लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया है। भाजपा ने शव डंपर में लाने का आरोप लगाया था दोनों स्पेशल पुलिस ऑफिसर्स (SPO) के शव डंपर में लाने का आरोप BJP विधायक शगुन परिहार ने लगाया था। उन्होंने कहा था कि पुलिसकर्मियों के शव ताबूत के बिना डंपर में रखकर उनके गांव लाए गए, जो शहीदों का अपमान है। सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में विधायक शगुन परिहार पुलिस अधिकारियों को शवों को लाने के तरीके पर फटकार लगाती दिख रही हैं। शुक्रवार को रशपाल सिंह और बॉबी चंद का उनके पैतृक गांव डच्छन के केयार में अंतिम संस्कार किया गया। कांग्रेस ने कहा था- ग्रामीणों ने खुद जुटाए स्ट्रेचर और सफेद कपड़े कांग्रेस ने भी आरोप लगाया कि शहीद हुए दो SPO के पार्थिव शरीर बिना ताबूत के डंपर में घर पहुंचाए गए। पार्टी ने कहा कि ग्रामीणों को खुद स्ट्रेचर और सफेद कपड़े का इंतजाम करना पड़ा। मोदी सरकार हमारे शहीदों का अपमान करने से भी नहीं चूक रही है। ------------- ये खबर भी पढ़ें जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकी हमला, 3 CRPF जवान घायल; घटना का CCTV फुटेज आया जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने CRPF के अखरान कैंप में नाका ड्यूटी पर तैनात जवानों पर फायरिंग कर दी। आतंकी हमले का CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें हमलावर 15 सेकेंड के अंदर करीब 30 राउंड फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें...
कांग्रेस बोली- सेना ने आतंकी समझकर पुलिस पर गोली चलाई:कश्मीर में दोनों सादा कपड़ों में सर्चिंग पर थे; भाजपा बोली- आतंकियों को क्लीनचिट देने की साजिश
किश्तवाड़ में दो स्पेशल फोर्स ऑफिसर्स (SPO) रशपाल कुमार और बाबी चंद की मौत पर कांग्रेस ने सेना पर आरोप लगाए हैं। जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष तारिक हमीद करा ने कहा कि दोनों SPO सादी कपड़ों में शिकार करने गए थे। से...
संबंधित खबरें /
6 खबरें30 नवंबर को लोकसभा, 2 दिसंबर को राज्यसभा का सेशन:परिसीमन-महिला आरक्षण बिल आ सकता है; सरकार के पास 41 लोकसभा, 11 राज्यसभा सांसद कम
केंद्र सरकार ने संसद के दोनों सदनों की एक-एक दिन की बैठक बुलाई है। लोकसभा की बैठक 30 नवंबर और राज्यसभा की बैठक...
दिल्ली: केजरीवाल का पूर्व सरकारी आवास आज से जनता के लिए खुला, जानिए एंट्री और टिकट से जुड़ी डिटेल्स
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कार्यकाल के दौरान रहे सरकारी आवास को आज से आम जनता के लिए खोल द...
हैदराबाद में संविधान दिवस पर बवाल: कांग्रेस और BRS कार्यकर्ता भिड़े, बिरयानी प्रोटेस्ट के दौरान हुई झड़प
तेलंगाना के हैदराबाद में संविधान दिवस के अवसर पर कांग्रेस और BRS कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प हो गई। BRS कार्...
ममता बनर्जी के भाई स्वपन बनर्जी ने भतीजे अभिषेक के खिलाफ मांगी FIR, लगाया धमकाने का आरोप
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भाई स्वपन बनर्जी ने अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी पर रक्तदान शिविर में ब...
शाह बोले-संविधान को जेब में रखना, लहराना सम्मान नहीं:राहुल गांधी राजनीतिक दिखावे के लिए संविधान का इस्तेमाल करते हैं
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वे संवैधा...
नागपुर में 'कॉकरोच जनता पार्टी' का प्रदर्शन: चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बजाई 'मोदी चालीसा'
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) आज नागपुर में 'सेव डेमोक्रेसी' कार्यक्रम आयोजित कर रही है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत...