दैनिक भास्कर की ओर से तुलसी रिसोर्ट में आयोजित गरबा महोत्सव के प्रति लोगों में जबरदस्त क्रेज दिख रहा है। शनिवार को दूसरे दिन भी बड़ी संख्या में लोग गरबा करने पहुंचे। गरबा के बीच में लोगों के लिए फूड कोर्ट में विभिन्न राज्यों एवं जिलों के फेमस फूड की स्टॉल्स लगाई गई है। यहां लोग अलग अलग तरह के खाने का आनंद ले रहे हैं। कोटा संभाग के सबसे बड़े गरबे के आयोजन में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला भी पहुंचे। मां अंबे की वंदना की। हजारों लोगों ने मां अंबे की वंदना के साथ गरबा की शुरुआत की। दैनिक भास्कर के गरबा महोत्सव में पारस ज्वैलर्स की ओर से रोजाना उपहार दिए जाएंगे। बंपर प्राइस में अग्रवाल डायमंड एंड ज्वेलर्स की ओर से डायमंड रिंग दी जाएगी। महोत्सव के मुख्य प्रायोजक रजनीगंधा, एसोसिएशन विद पार्टनर पास-पास और पल्स, बेवरेज पार्टनर कोका-कोला है। को-स्पॉन्सर केबीएस कोचिंग फ्री स्कूल, सुबोधिनी ज्वैलर्स और शुभम ग्रुप और ऑटोमोबाइल पार्टनर ओम टोयोटा हैं।