पाली जिले के तखतगढ़ थाना क्षेत्र के कोसेलाव स्थित जैन समाज के मंदिर में हुई नकबजनी की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने मंदिर से भगवान महावीर स्वामी के चांदी के गहने, चांदी का औफला, चांदी का कल्पवृक्ष सहित अन्य चांदी का सामान चोरी की थी। पुलिस अब चोरी किए गए सामान को बरामद करने के लिए आरोपियों से पूछताछ कर रही है। चांदी का कल्पवृक्ष सहित अन्य सामान चोरी थानाप्रभारी शैतान सिंह ने बताया- 12 सितंबर को कोसेलाव निवासी परिवादी वेनपुरी गोस्वामी ने रिपोर्ट दी थी। उसमे बताया गया कि मंदिर के पट खोलकर देखने पर भगवान महावीर स्वामी के चांदी के गहने, चांदी का औफला, चांदी का कल्पवृक्ष सहित अन्य चांदी की सामग्री गायब मिली। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम का गठन नकबजनी के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए दुजाना (सांडेराव) हाल इंद्रा कॉलोनी, फालना निवासी 24 वर्षीय प्रकाश कुमार पुत्र कसनाराम, उसकी 20 वर्षीय पत्नी पूजा उर्फ पुष्पा और दुजाना (सांडेराव) निवासी 18 वर्षीय सागर कुमार पुत्र प्रकाश कुमार को गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपियों से चोरी किए गए गहने और अन्य सामग्री कहां छिपाई गई है। इस संबंध में पूछताछ कर रही है। आरोपियों को पकड़ने वाली टीम में पुलिस निरीक्षक श्यामराज सिंह, एएसआई गोपाल सिंह, दलपतसिंह, घीसाराम, मकसूद खान, हेड कांस्टेबल रामकिशोर आदि शामिल रहे।