कोटा में ‘भास्कर समाधान’ लोगों की लंबित समस्याओं के समाधान का प्रभावी जनमंच बन गया है। लोग अपनी परेशानी और शिकायतें अब सीधे जिम्मेदार अधिकारियों तक पहुंचा रहे हैं जो उनकी समस्या का तुरंत समाधान भी करवा रहे हैं। इससे आमजन और प्रशासन के बीच संवाद बेहतर होने से गुड गवर्नेंस का अहसास भी होने लगा है। आज की समस्याओं पर नजर डालने से पहले एक नजर उन समाधानों पर जिसने लोगों को राहत देने का काम किया है… बैराज रोड: ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट के बाद एक्शन कोटा–बैराज पुल पर जाने वाले रास्ते पर लगी हाईमास्ट लाइट खराब होने की समस्या अर्जुन कुमावत ने पोस्ट की थी। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा था कि हनुमान जी के मंदिर के सामने लगी हुई हाईमास्ट लाइट तीन–चार दिनों से खराब पड़ी है। इससे पूरे एरिया में काफी अंधेरा हो गया हे। रात को कोटा–बैराज पुल पर जाने वाले लोगों को इससे काफी असुविधा होती है। इस समस्या के पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग ने लाइट को ठीक करवा दिया जिससे इलाके में फिर से रोशनी हो गई है। छावनी एरिया: वार्ड 63 के जमादार रवि कुमार बने ‘पब्लिक के स्टार’ कोटा। वार्ड 63 के जमादार रवि कुमार ने स्वास्थ्य निरीक्षक नासिर मोहम्मद के निर्देश पर ने छावनी एरिया में नियमित कचरा न उठने की समस्या का समाधान करवाया है। इसलिए आज उन्हें ‘पब्लिक के स्टार’ का चुना गया है। दरअसल दुकानदार इरफान ने बताया था कि उनकी गली में न तो कचरा नियमित रूप से उठाया जाता है न ही सफाई होती है। सफाई कर्मचारी भी रोज नहीं आते हैं। गली में काफी कचरा जमा हो गया है। समस्या पोस्ट होने के बाद जमादार रवि कुमार ने पूरी गली की सफाई करवाकर समाधान करवा दिया। एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… अब उन समस्याओं पर एक नजर जिनके समाधान अभी विभागीय प्रक्रिया में हैं… महावीर नगर: सड़क पर झुका खम्भा, हादसे का डर कोटा के वृन्दावन धाम–I, महावीर नगर, सोगारिया से 'भास्कर समाधान' पर गोपाल लाल मेहरा ने झुके हुए बिजली के खम्भे की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि भड़ाना से किशनपुरा तकिया रोड पर बिजली का एक सीमेंट से बना खम्भा सड़क की तरफ झुका हुआ है। बारिश के इस मौसम में कटाव होने से यह कभी भी सड़क पर गिर सकता है, जिससे हादसा होने की आशंका है। बिजली विभाग से अपील है कि इस समस्या का जल्द समाधान करें ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को टाला जा सके। कुन्हाड़ी: बंदरों ने मीटर तोड़ा, विभाग लगा नहीं रहा कोटा के बालिता रोड, कुन्हाड़ी से कुलदीप सिंह ने टूटे मीटर की समस्या पोस्ट कर केईडीएल से समाधान की अपील की है। उन्होंने बताया कि 23 जुलाई को बापू नगर, बालिता रोड पर रावत किराणा स्टोर की गली में मेरे मकान के बाहर लगा मीटर बंदरों ने तोड़ दिया। मैंने उसी दिन केईडीएल से मीटर ठीक करने को कह दिया। विभाग के कर्मचारी फोटो खींचकर ले गए। बोले कमांड ऑफिस से गाड़ी आएगी, वही मीटर लगाएगी। लेकिन आज तक मीटर ठीक नहीं हो सका है। इससे कभी भी हादसा हो सकता है। बालाजी नगर: बेसहारा कुत्तों के डर में जी रहे लोग दुष्यंत कुमार दधीच ने बालाजी नगर से बेसहारा कुत्तों की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि हमारे क्षेत्र में बने गणेश उद्यान में बेसहारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ये लोग अक्सर पार्क में खेलने आए बच्चों और टहलने आए बुजुर्गों के पीछे पड़ जाते हैं। इससे बच्चे काफी डर जाते हैं। कभी किसी को गंभीर रूप से जख्मी होने की आशंका भी हमेशा बनी रहती है। लिगम से अपील है कि इन बेसहारा कुत्तों की संख्या को नियंत्रण में करने का उपाय कर लोगों को सुरक्षा प्रदान करें। बापू नगर: दो महीने से नालियों की सफाई नहीं हुई बालिता रोड, बापू नगर, कुन्हाड़ी से आकाश ने दो महीने से नालियों की सफाई न होने की समस्या ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि हमारी कॉलोनी और आपास के मोहल्लों में नालियों की सफाई बीते दो महीने से नहीं हो रही है। इसकी शिकायत वार्ड के जमादार को भी कर चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। तेज बारिश होने पर कचरे से भरी नालियों का गंदा पानी ओवरफ्लो होकर घरों में घुस आता है। इससे स्थानीय लोगों को बहुत परेशानी हो रही है। निगम से अपील है कि इसका समाधान करवाएं। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकते हैं। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। ‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए… 1.*'भास्कर समाधान' में सुरेन्द्र बने 'पब्लिक के स्टार':* निगम को मृत गाय उठाने की फुर्सत नहीं, जाम ड्रेनेज सिस्टम से कॉलोनी परेशान 2.*'भास्कर समाधान': आपकी समस्या एक पोस्ट में हल:* कोटा में टूटी सड़क, बिजली और गड्‌ढे बड़ी समस्या, 15 दिन पुराना गड्‌ढा भरा, प्लॉट का कचरा उठा 3.*'भास्कर समाधान' पर प्रेमचंद बने 'पब्लिक के स्टार':* जिस नाले में गिरा बछड़ा, उसे अब तक नहीं ढका, पार्किंग में स्टॉल लगाई, गाड़ी भी नहीं खड़ी करने देते 4.*पार्षद तबस्सुम बनीं 'पब्लिक की स्टार':* पार्क में टूटे झूले, ग्राउंड पर कचरा, कहां खेलें नौनिहाल, 15 दिन से नहीं हटाया रास्ते पर गिरा पेड़ 5. *कोटा में रोड लाइट और नाली की समस्या का समाधान:* जर्जर मकान, कचरा और अधूरी नाली से बढ़ी परेशानी, अरुण झावा बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 6. *भास्कर समाधान: बंद स्ट्रीट लाइट का हुआ समाधान:* झूलते बिजली के तार, अधूरी सड़क-नाली जैसी समस्याओं से परेशान लोग, धर्मेंद्र कुमार बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 7. *हैल्थ इंस्पेक्टर मनोज बने 'स्टार ऑफिसर':* नयागांव में लगी रोड लाइट, बोरखेड़ा में साफ हुई नालियां; मगरमच्छ और बंद वॉटर कूलर जैसी समस्या अब भी लंबित