कोटा में ‘भास्कर समाधान’ पर वार्डों की सड़क, पानी, बिजली और सफाई से जुड़ी समस्याएं सामने आ रही हैं। लोग फोटो और पोस्ट के जरिए शिकायतें दर्ज करा रहे हैं, वहीं रियल टाइम फीडबैक के बाद जिम्मेदार विभागों की सक्रियता भी दिख रही है। लगातार उठ रहे मुद्दों पर कार्रवाई से शहर में सकारात्मक बदलाव भी नजर आने लगे हैं। पहले उन समस्याओं पर एक नजर जिनके समाधान अभी विभागीय प्रक्रिया में हैं… रायपुरा: एक महीने से रोड लाइट्स बंद 'भास्कर समाधान' पर शुभ आंगन विला, रायपुरा से विशाखा महावर ने रोड लाइट्स खराब होने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि चाणक्य नगर कॉलोनी, रायपुरा में बीते एक महीने से रोड लाइट्स खराब हैं। इससे स्थानीय बाशिंदों को बहुत असुविधा हो रही है। आपसे अपील है कि इस समस्या का समाधान करवाएं। आरोग्य नगर: मेडिकल कॉलेज रोड पर बस स्टॉप हुआ कबाड़ राजाराम मीणा ने रंगबाड़ी रोड, मेडिकल कॉलेज बस स्टॉप से जुड़ी समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि कोटा मेडिकल कॉलेज के बस स्टैण्ड की स्थिति इतनी खराब है कि यहां लोग बैठने से भी कतराते हैं। कचरा और अव्यवस्था के कारण लाखों ाुपए में बना बस स्टॉप कबाड़ होता जा रहा है। तलवण्डी: बिजली के उलझे–टूटे तारों को अब तक नहीं बदला 'भास्कर समाधान' पर तलवण्डी से लकी ने मुख्य रास्ते पर झूलते बिजली के तारों की समस्या पोस्ट की है। उन्ळोंने इससे पहले भी इस समस्या के बारे में बताया है लेकिन महीनों बीत जाने के बाद भी इसका अब तक कोई समाधान नहीं हो सका है। उन्होंने बताया है कि रास्ते पर लगे इस खम्भे के सभी तार आपस में उलझे हुए हैं और टूटकर हवा में लटके हैं। इस पोल को यहां से शिफ्ट करने से लोगों को राहत मिलेगी। रंगबाड़ी: बालाजी मंदिर में सफाई नहीं, कचरा भी नहीं उठता जगदीयश प्रसाद नागर ने रंगबाड़ी बालाजी परिसर से कचरा, उफनती नालियाें और कचरे की समस्या पोस्ट कर समाधान की अपील की है। उन्होंने बताया कि रंगबाड़ी बालाजी मंदिर की सफाई व्यवस्था बहुत खराब हे। नालियों में गंदा पानी रुका हुआ है और कचरा डस्टबिन के बाहर तक गिरा हुआ है। नियमित साफ–सफाई नहीं होने से हालात रोज बदतर होते जा रहे हैं। पार्षद बदलने का भी कोई लाभ होता नहीं दिख रहा है। अब एक नजर उन समाधानों पर जिसने लोगों को राहत देने का काम किया है… बोरखेड़ा: 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट के बाद हुआ एक्शन राहुल कुशवाहा ने बोरखेड़ा सब्जी मंडी के छोटे नाले के ऊपर बने कवर के टूट जाने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया था कि महीनों से टूटे होने के बावजूद वार्ड 70 में बने इस नाले की अभी तक कोई मरम्मत नहीं हुई है। यहां से सुबह–शाम हजारों लोग गुजरते हैं। समस्या के पोस्ट होने के बाद निंगम ने इसका समाधान करवा दिया है। वार्ड 50 के पार्षद अनुराग गौतम बने ‘पब्लिक के स्टार’ अर्जुन कुमावत ने 'भास्कर समाधान' पर खराब रोड लाइट की समस्या भेजी थी। उन्होंने पोस्ट कर जानकारी दी थी कि जीएडी सर्किल के पास, श्रीनाथपुरम स्टेडियम की दीवार की तरफ स्लिप लेन पर जो सजावटी लाइट्स लगी हुई थीं, वो बीते पांच दिनों से बंद हैं। इससे स्लिप लेन की तरफ काफी अंधेरा है जिससे दुर्घटना का डर भी बना हुआ है। इस समस्या के पोस्ट होने के बाद वार्ड 50 के पार्षद अनुराग गौतम ने संबंधित विभाग की टीम से समन्वय कर लाइट ठीक करवा दीं। इससे स्लिप लेन की रोशनी और सर्किल का सौंदर्य फिर से बहाल हो गया है। दैनिक भास्कर एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। ‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए… 1.*'भास्कर समाधान' में सुरेन्द्र बने 'पब्लिक के स्टार':* निगम को मृत गाय उठाने की फुर्सत नहीं, जाम ड्रेनेज सिस्टम से कॉलोनी परेशान 2.*'भास्कर समाधान': आपकी समस्या एक पोस्ट में हल:* कोटा में टूटी सड़क, बिजली और गड्‌ढे बड़ी समस्या, 15 दिन पुराना गड्‌ढा भरा, प्लॉट का कचरा उठा 3.*'भास्कर समाधान' पर प्रेमचंद बने 'पब्लिक के स्टार':* जिस नाले में गिरा बछड़ा, उसे अब तक नहीं ढका, पार्किंग में स्टॉल लगाई, गाड़ी भी नहीं खड़ी करने देते 4.*पार्षद तबस्सुम बनीं 'पब्लिक की स्टार':* पार्क में टूटे झूले, ग्राउंड पर कचरा, कहां खेलें नौनिहाल, 15 दिन से नहीं हटाया रास्ते पर गिरा पेड़ 5. *कोटा में रोड लाइट और नाली की समस्या का समाधान:* जर्जर मकान, कचरा और अधूरी नाली से बढ़ी परेशानी, अरुण झावा बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 6. *भास्कर समाधान: बंद स्ट्रीट लाइट का हुआ समाधान:* झूलते बिजली के तार, अधूरी सड़क-नाली जैसी समस्याओं से परेशान लोग, धर्मेंद्र कुमार बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 7. *हैल्थ इंस्पेक्टर मनोज बने 'स्टार ऑफिसर':* नयागांव में लगी रोड लाइट, बोरखेड़ा में साफ हुई नालियां; मगरमच्छ और बंद वॉटर कूलर जैसी समस्या अब भी लंबित