बीजेपी ने पंचायती राज चुनाव के लिए हाड़ौती संभाग की पंचायत समिति प्रभारियों की आधिकारिक सूची जारी की है। घोषणा के तहत संभाग के कोटा, बारां, बूंदी और झालावाड़ जिले की 32 पंचायत समितियों में प्रभारी लगाए गए हैं। इसके तहत कोटा जिले की 6 पंचायत समितियां में से इटावा की जिम्मेदारी अशोक मीणा को दी है। लाडपुरा पंचायत समिति में लक्ष्मण सिंह खींची, खैराबाद में लोकेंद्र सिंह राजावत, चेचट में जगदीश जिंदल, सुल्तानपुर में दिनेश सोनी व हितेंद्र शर्मा और सांगोद में चैन सिंह राठौड़ को प्रभारी लगाया गया है। बूंदी जिले की 8 पंचायत समिति में इन्हें दी जिम्मेदारी बूंदी पंचायत समिति में महेश विजय, तालेड़ा में पंकज मेहता, खटकड़ में राजेश रायपुरिया, नैनवा में अरविंद गर्ग, हिंडौली में राकेश बोयत, दबलाना में योगेंद्र श्रृंगी, केशोरायपाटन में सुरेश अग्रवाल और लाखेरी पंचायत समिति में भंवरलाल शर्मा को प्रभारी बनाया है। बारां जिले की 10 पंचायत समिति में ये प्रभारी बारां जिले की अंता पंचायत समिति में नाथू नागर, मांगरोल में पीयूष विजय, किशनगंज में मजीद मलिक कमांडो, शाहबाद में राजेंद्र तोमर, नाहरगढ़ में गोविंद सिंह चौहान, केलवाड़ा में हेमंत मीना रजपाली, बारां में मोरपाल सुमन, अटरू में जगदीश मीणा, छबड़ा में राजेंद्र नागर, छीपाबड़ौद में महावीर सिंह हाडा को प्रभारी लगाया है। झालावाड़ जिले की 8 पंचायत समिति में इन नेतओं को जिम्मेदारी झालावाड़ जिले की झालरापाटन पंचायत समिति में गणेश माहुर व हरि पाटीदार, सुनेल (पिड़ावा) में गौतम जैन, मनोहर थाना में घनश्याम भंडारी व बृजेश बगला, अकलेरा में दिनेश मंगल व ओपी माथुर, डग में प्रदीप सिंह राजावत व दिनेश अग्रवाल, भवानी मंडी में नरेंद्र तोमर व सुनिश दीक्षित, खानपुर में कपिल शर्मा व महेश बटवानी और बकानी में डॉक्टर राजेश शर्मा व दिलीप प्रजापत को प्रभारी लगाया है।