निकाय चुनाव को लेकर कोटा संभाग कोर कमेटी की बैठक हुई। कोर कमेटी ने नगर निगम के 100 वार्डों में दावेदारों का पैनल तैयार किया है। इसमें 60 वार्डों में 3-3 दावेदारों का नाम शामिल किए हैं। वहीं 40 वार्ड ऐसे हैं, जिनमें में 4-5 दावेदारों का पैनल बनाया गया है। कोटा संभाग प्रभारी मेघराज लोहिया ने बताया- प्रदेश भाजपा मुख्यालय में पैनल को लेकर शुक्रवार को चर्चा होगी। इसके बाद 29 अगस्त को भाजपा की लिस्ट जारी होगी। हर वार्ड में 3 से 5 दावेदारों का पैनल तैयार कोटा संभाग प्रभारी मेघराज लोहिया ने बताया- नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा कोर कमेटी की बैठक हुई। इसमें दावदारों को लेकर चर्चा हुई। चर्चा के बाद हर वार्ड से से 3 से 5 दावेदारों का पैनल तैयार किया है। कोर कमेटी के सदस्य तैयार पैनल को जयपुर लेकर जाएंगे। प्रदेश कार्यालय में पार्टी के पदाधिकारी के साथ शुक्रवार को बैठक होगी। इसमें टिकट फाइनल होंगे। कोर कमेटी की बैठक में कोटा संभाग प्रभारी मेघराज लोहिया, निगम चुनाव प्रभारी श्रीचंद कृपलानी, भाजपा विधायक संदीप शर्मा, कल्पना देवी, शहर जिलाअध्यक्ष राकेश जैन सहित अन्य लोग मौजूद रहे। 100 वार्डों में 800 से ज्यादा दावेदारों ने किए आवेदन भाजपा शहर जिला अध्यक्ष राकेश जैन ने बताया- 100 वार्डों के लिए 800 से ज्यादा दावेदारों ने आवेदन किया है। वार्ड प्रभारियों ने वार्डों में जाकर जनता के साथ रायशुमारी की। उन सभी आवेदनों में से हर वार्ड में नाम छांटे गए और कोर कमेटी के सामने रखे गए। चुनिंदा नामों पर कोर कमेटी की बैठक में चर्चा हुई। चर्चा के बाद हर वार्ड से 3-5 दावेदारों का पैनल तैयार किया है। वहीं प्रदेश भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष और सभी विधायकों को शुक्रवार को बुलाया गया है। जयपुर में पैनल को लेकर चर्चा होगी, जो भी जिताऊ होगा। वहीं जनता के सुख-दुख में साथ रहने वाले दावेदारों का चयन होगा। भाजपा शहर जिला अध्यक्ष ने नगर निगम के 100 वार्डों में 70 वार्ड से ज्यादा वार्डों में जीत का दावा किया।