कोटा में ‘भास्कर समाधान’ से अधिकारियों को शहर के उन हिस्सों की समस्याएं भी जानने को मिल रही हैं जिनकी परेशानी अब तक सुनी नहीं गईं। अधिकारी भी लगातार सक्रियता दिखाते हुए इन समस्याओं के समाधन करवा रहे हैं। शहर के लोगों के लिए उनकी परेशानियों को सीधे प्रशासन तक पहुंचाने का काम कर रहे ‘भास्कर समाधान’ से बदलाव भी नजर आने लगे हैं। पहले उन समस्याओं पर एक नजर जिनके समाधान अभी विभागीय प्रक्रिया में हैं… 5 महीने पहले घर के रैम्प तोड़े, काम ही पूरा नहीं रेलवे स्टेशन एरिया, पूनम कॉलोनी के सेंट जेम्स स्कूल रोड से संतोष ने सीवरेज और सड़क के काम की सुस्त चाल पर चेताया है। उन्होंने पोस्ट में लिखा है कि बीते पांच महीनों से सीवरेज और सड़क निर्माण कार्य के लिए हमारे घरों के आगे बने रैम्प तोड़ दिए गए। लेकिन काम इतनी सुस्त चाल से हो रहा है कि अब स्थानीय लोग परेशान हो चुके हैं। घर के बुजुर्ग की तबीयत खराब हो जाए तो उसे अस्पताल ले जाना और घर में आना–जाना मुश्किल हो चला है। संबंधित विभाग इस समस्या पर ध्यान दे और समाधान करें। तीन पोल पर लाइट खराब, मोहल्ले में रहता अंधेरा 'भास्कर समाधान' पर उम्मेद सागर की ग्रीन होम रेजिडेंसी से दिनेश सयिंह राठौड़ ने रोड और स्ट्रीट लाइट न जलने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि शिवाजी नगर की मकान संख्या 79, 80 और 81 के सामने वाली में ट्रांसफॉर्मर के पास रोड एवं स्ट्रीट लाइट नहीं जल रही हैं। इससे पूरे मोहल्ले में अंधेरा रहता है। इस समय बारिश के कारण जहरीले जीवों और गड्‌ढों में गिरने की आशंका रहती है। अंधेरे में कुछ नजर नहीं आता। गली के खाली प्लॉट में पड़ा मलबा बना समस्या गायत्री विहार, बजरंग नगर से रितेश शर्मा ने उनके घर के सामने खाली प्लॉट में कचरे और मलबे के ढेर की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि सी–20, गायत्री विहार में खाली प्लॉट है जहां लंबे वक्त से कचरा और मलबा पड़ा हुआ है। हवा चलने पर कचरा और बारीक धूल–मिट्‌टी उड़कर घर में आती है। इसमें चूहे, जहरीले जीव और मच्छर भी पनप रहे हैं। 25 सालों से इस प्लॉट का निर्माण नहीं हुआ है। समस्या का समाधान करें। महीनों से नहीं हो रही कॉलोनी की नालियां साफ उद्योग मार्ग, वाल्मीकि नगर से मोहम्मद वसीम ने नालियों की साफ–सफाई न होने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि अपना घर योजना के तहत लार्ज स्केल इण्डस्ट्रियल एरिया में बनी कॉलोनी में नालियों की सफाई और रख–रखाव ठीक से नहीं हो रहा है। अपना घर मस्जिद वाली गली में नालियों के अंदर इतना कचरा भरा है कि पानी की निकासी ही नहीं हो पा रही है। निगम कर्मचारी केवल कचरा उठाते हैं नालियों का मलबा निकालने से मना कर देते हैं। अब एक नजर उन समाधानों पर जिसने लोगों को राहत देने का काम किया है… 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट के बाद हुआ एक्शन सरोवर रोड, अग्रसेन बाजार, रामपुरा से नरेश जैन ने पाइपलाइन लीकेज होने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया था कि हमारे एरिया में सरोवर पार्किंग के पीछे वाली गली में पाइपलाइन फूटी होने से पानी बहकर सड़क पर जमा हो रहा है। इससे आने–जाने वाले राहगीरों के अलावा अग्रसेन बाजार के स्थानीय व्यापारियों–दुकानदारों को भी परेशानी हो रही है। स्थानीय निगम कर्मचारियों को कह चुके हैं लेकिन समाधान नहीं हो रहा है। समस्या पोस्ट होने के बाद पीएचईडी की जेईएन मनीषा आर्य (कोटा उपखंड चतुर्थ, चौकी) ने मौका मुआयना करवा समाधान करवा दिया है। वार्ड 51 के पार्षद योगेश विजय बने ‘पब्लिक के स्टार’ 'भास्कर समाधान' पर आरकेपुरम के सेक्टर–ए से अभिषेक शर्मा ने कॉलोनी के अंदर पानी जमा होने की परेशानी शेयर की थी। उन्होंने बताया था कि हमारे सेक्टर में पानी का सही निकास न होने के कारण ड्रेनेज पाइप में जाने की बजाय पानी सड़कों पर जमा हो जाता है। 'भास्कर समाधान' पर समस्या पोस्ट होने के बाद वार्ड 51 के पार्षद योगेश विजय ने समस्या का समाधान करवा दिया है। अभिषेक ने समाधान की तस्वीर भी शेयर की है। दैनिक भास्कर एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकते हैं। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। ‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए… 1.*'भास्कर समाधान' में सुरेन्द्र बने 'पब्लिक के स्टार':* निगम को मृत गाय उठाने की फुर्सत नहीं, जाम ड्रेनेज सिस्टम से कॉलोनी परेशान 2.*'भास्कर समाधान': आपकी समस्या एक पोस्ट में हल:* कोटा में टूटी सड़क, बिजली और गड्‌ढे बड़ी समस्या, 15 दिन पुराना गड्‌ढा भरा, प्लॉट का कचरा उठा 3.*'भास्कर समाधान' पर प्रेमचंद बने 'पब्लिक के स्टार':* जिस नाले में गिरा बछड़ा, उसे अब तक नहीं ढका, पार्किंग में स्टॉल लगाई, गाड़ी भी नहीं खड़ी करने देते 4.*पार्षद तबस्सुम बनीं 'पब्लिक की स्टार':* पार्क में टूटे झूले, ग्राउंड पर कचरा, कहां खेलें नौनिहाल, 15 दिन से नहीं हटाया रास्ते पर गिरा पेड़ 5. *कोटा में रोड लाइट और नाली की समस्या का समाधान:* जर्जर मकान, कचरा और अधूरी नाली से बढ़ी परेशानी, अरुण झावा बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 6. *भास्कर समाधान: बंद स्ट्रीट लाइट का हुआ समाधान:* झूलते बिजली के तार, अधूरी सड़क-नाली जैसी समस्याओं से परेशान लोग, धर्मेंद्र कुमार बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 7. *हैल्थ इंस्पेक्टर मनोज बने 'स्टार ऑफिसर':* नयागांव में लगी रोड लाइट, बोरखेड़ा में साफ हुई नालियां; मगरमच्छ और बंद वॉटर कूलर जैसी समस्या अब भी लंबित